शुक्रवार, 25 जून 2021

= ९१ =

🌷🙏🇮🇳 *#daduji* 🇮🇳🙏🌷
🌷🙏 *卐 सत्यराम सा 卐* 🙏🌷
🌷 *#०दृष्टान्त०सुधा०सिन्धु* 🌷
https://www.facebook.com/DADUVANI
*बिन ही पावक जल मुवा, जवासा जल मांहि ।*
*दादू सूखै सींचतां, तो जल को दूषण नांहि ॥*
*(श्री दादूवाणी ~ निगुणा का अंग)*
==================
साभार विद्युत् संस्करण ~ महन्त रामगोपालदास तपस्वी तपस्वी
साभार ~ ### स्वामी श्री नारायणदासजी महाराज, पुष्कर, अजमेर ###
.
श्री दृष्टान्त सुधा - सिन्धु --- भक्ति निरूपण
#######################
*॥भक्ति रहित ईर्ष्यादि से जलते रहते हैं ॥*
भक्ति रहित ईर्ष्यादि से, जलते बारं बार ।
कंसादिक वृतान्त को, जानत सब संसार ॥१७॥
दृष्टांतकथा - भक्ति रहित, कंस, शिशुपाल, दुर्योधन, रावण, हिरण्यकश्यपु आदि का जीवन वृतान्त सभी जानते हैं । वे सदा अपने दुर्गणों से जलते ही रहे थे ।
नवधा भक्ति अरिल -
श्रवण ईश कीर्तन रू स्मरण पद सेवना,
अर्चन वंदन दास्य,सख्यात्म निवेदना ।
ये नव प्रकार साधन भक्ति कहाय है,
'नारायण' इनके लक्षण अब गाय है ॥
(सा० सु० वि० २३।७१)

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें