परमगुरु ब्रह्मर्षि श्री दादूदयाल जी महाराज की अनुभव वाणी

सोमवार, 3 अप्रैल 2017

= विन्दु (२)९६ =

#daduji

॥ दादूराम सत्यराम ॥
*श्री दादू चरितामृत(भाग-२)* 
लेखक ~ संतकवि कविरत्न स्वामी नारायणदास जी महाराज, पुष्कर, राजस्थान ॥
.
*= विन्दु ९६ =*
.
*निर्वाण प्राप्ति मंत्र -* 
“परमातम से आतमा, ज्यों जल उदक समान । 
तन मन पाणी लौंण ज्यों, पावे पद निर्वान ॥” 
.
*परम सिद्धि प्राप्ति मंत्र -* 
“जहां नाम तहँ नीति चाहिये, सदा राम का राज । 
निर्विकार तन मन भया, दादू सीझे काज ॥” 
.
*राम प्रत्यक्ष होने का मंत्र -* 
“दादू मनसा वाचा कर्मना, अन्तर आवे एक । 
ताको प्रत्यक्ष राम जी, बातैं और अनेक ॥” 
.
*सब दुःख भंजन मंत्र -* 
“दादू सो वेदन नहिं बावरे, आन किये जे जाय । 
सब दुख भंजन सांइयां, ताही से ल्यौ लाय ॥” 
.
*सगुण से निर्गुण होने का मंत्र -* 
“कछू न कीजे कामना, सगुण हि निर्गुण होहि । 
पलट जीव तैं ब्रह्म गति, सब मिल मानैं मोहि ॥” 
.
*प्रभु दर्शन मंत्र -*
“दादू तन मन के गुण छाड़ि सब, जब होय नियारा । 
तब अपने नैनहुँ देखिये, परकट पिव प्यारा ॥” 
.
*मनोनिग्रह मंत्र -* 
“थोरे-थोरे हठ किये, रहेगा ल्यौ लाय । 
जब लागा उनमनी से, तब मन कहीं न जाय ॥ 
जब अन्तर उरझा एक से, तब थाके सकल उपाय । 
दादू निश्चल थिर भया, तब चल कहीं न जाय ॥” 
.
*मन निर्मलकर मंत्र -* 
“दादू पाणी धोवे बावरे, मन का मैल न जाय । 
मन निर्मल तब होयगा, तब हरि के गुण गाय ॥” 
.
*माया सर्पनी से बचने का मंत्र -* 
“दादू खाये साँपनी, क्यों कर जीवें लोग । 
राम मंत्र जन गारुड़ी, जीवें इहिं संजोग ॥” 
.
*साधु सहायक मंत्र -*
“आगे पीछे संग रहै, आप उठाये भार । 
साधु दुखी तब हरि दुखी, ऐसा सिरजन हार ॥” 
.
*रक्षा मंत्र -* 
“सेवक की रक्षा करे, सेवक की प्रतिपाल । 
सेवक की बाहर चढ़े, दादू दीन दयाल ॥” 
उक्त प्रकार अनेक मंत्र दादू वाणी में मिलते हैं । इससे लय योग और मंत्र योग भी दादू वाणी में विद्यमान हैं ।
(क्रमशः)

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें