मंगलवार, 30 दिसंबर 2014

= ६९ =

#daduji
卐 सत्यराम सा 卐
निगुणा गुण मानै नहीं, कोटि करै जे कोइ ।
दादू सब कुछ सौंपिये, सो फिर बैरी होइ ॥
==================
एक राजा ने सभा में उपस्थित सभी विद्वानों से एक प्रश्न किया -
सबसे तेज कौन काटता है ?
.
किसी ने कहा - डांस मच्छर तेज काटता है, तो किसी ने कहा मधुमक्खी तेज काटती है। किसी ने बिच्छू को तो किसी ने सर्प को तेज काटने वाला बताया।
किन्तु राजा इन उत्तरों से संतुष्ट नहीं हुआ।
.
उसने मंत्री की ओर संकेत किया तो मंत्री ने कहा - राजन् ! संसार में दो तरह के व्यक्ति हैं जो सबसे तेज काटते हैं। एक तो है निंदक और दूसरा है चापलूस।
.
मंत्री ने इसे स्पष्ट करते हुए कहा - निंदक पीछे से काटता है, जिसके काटने से मनुष्य की आत्मा तिलमिला जाती है व चापलूस सामने से काटता है जिसके काटने से मनुष्य होशो-हवास खो देता है।
.
★★Shailesh Tripathi★★(Anshu)

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें