🌷🙏🇮🇳 *#daduji* 🇮🇳🙏🌷
🌷🙏 *卐 सत्यराम सा 卐* 🙏🌷
https://www.facebook.com/DADUVANI
*दादू आपा उरझे उरझिया, दीसे सब संसार ।*
*आपा सुरझे सुरझिया, यह गुरु ज्ञान विचार ॥*
*(#श्रीदादूवाणी ~ गुरुदेव का अंग)*
===============
*साभार ~ @बाबू लाल शर्मा बौहरा, विज्ञ*
🌹
शिक्षक संत समाज के, धर्म धरा परिवेश ।
गुरु दादू करिए कृपा, दें हितकर उपदेश ॥
🌹
शिक्षित करते लोक को, शिक्षक संत सुजान ।
गुरु दादू करिए कृपा, निभे सतत गुरु मान ॥
🌹
सब दुख भक्तों के हरे, करुणावान कृपालु ।
गुरु दादू करिए कृपा, सार्थक नाम दयालु ॥
🌹
सन्त करें शुभ कामना, हेतु जगत कल्याण ।
गुरु दादू करिए कृपा, काटो कपट कृपाण ॥
🌹
पर उपकारी भाव हो, मानस कर्म प्रधान ।
गुरु दादू करिए कृपा, मानें मनुज विधान ॥
🌹
देह नेह भू मेह जल, संत सुजन उपदेश ।
गुरु दादू करिए कृपा, सतत पूर्ति परिवेश ॥
🌹
मानस पीड़ा सन्त की, सतत बढ़ाती ध्यान ।
गुरु दादू करिए कृपा, बनें भक्ति प्रतिमान ॥
🌹
दिन चर्या सामान्य हो, मानस मूरत ईश ।
गुरु दादू करिए कृपा, वही भक्ति इक्कीस ॥
🌹
मानस में भगवान हो, श्रमरत कर लें कर्म ।
गुरु दादू करिए कृपा, समझें नर तन मर्म ॥
🌹
जड़ चेतन में हरि बसे, कण कण स्वाँसो स्वाँस ।
गुरु दादू करिए कृपा, निभे भक्ति प्रभु आस ॥
✍©
@बाबू लाल शर्मा बौहरा, विज्ञ
निवासी - सिकन्दरा, दौसा
राजस्थान ३०३३२६