🌷🙏🇮🇳 *#daduji* 🇮🇳🙏🌷
🌷🙏 *卐 सत्यराम सा 卐* 🙏🌷
https://www.facebook.com/DADUVANI
*दादू नैनहुँ आगे देखिये, आत्म अंतर सोइ ।*
*तेज पुंज सब भरि रह्या, झिलमिल झिलमिल होइ ॥*
*(#श्रीदादूवाणी ~ परिचय का अंग)*
===============
*साभार ~ @बाबू लाल शर्मा बौहरा,विज्ञ*
🌹
नेह - नीर बरसात से, सावन का आरम्भ ।
गुरु दादू करिए कृपा, तजें मर्त्य मन दम्भ ॥
🌹
सावन पावन माह में, नेह नीर तप भक्ति ।
गुरु दादू करिए कृपा, मिले भक्त को शक्ति ॥
🌹
सन्त भक्त शुभ भाव मय, रमते चातुर्मास ।
गुरु दादू करिए कृपा, फले भक्ति विश्वास ॥
🌹
शुभ प्रद चातुर्मास में, सन्त मिलन संयोग ।
गुरु दादू करिए कृपा, जन मन रहे निरोग ॥
🌹
सन्त मिलन सत्संग शुभ, चातुर्मास निनाद ।
गुरु दादू करिए कृपा, जनहित दिव्य प्रसाद ॥
🌹
भोजन मय सत्संग शुभ, चातुर्मासी साज ।
गुरु दादू करिए कृपा, एक पंथ दो काज ॥
🌹
सन्त भक्त रथ चक्र सम, श्रद्धा भक्ति तुरंग ।
गुरु दादू करिए कृपा, निभे सुखद सत्संग ॥
🌹
मेघ नीर सावन सरस, प्राकृत हित वरदान ।
गुरु दादू करिए कृपा, सतत रहे पहचान ॥
🌹
जड़ चेतन जग जीव के, रहें सावनी भाव ।
गुरु दादू करिए कृपा, पार लगाओ नाव ॥
🌹
सावन में शुभ साधना, चातुर्मास सुकर्म ।
गुरु दादू करिए कृपा, निभे मानवी धर्म ॥
✍©
@बाबू लाल शर्मा बौहरा, विज्ञ
निवासी - सिकन्दरा, दौसा
राजस्थान ३०३३२६
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें