🌷🙏🇮🇳 *#daduji* 🇮🇳🙏🌷
🌷🙏 *卐 सत्यराम सा 卐* 🙏🌷
https://www.facebook.com/DADUVANI
*साच अमर जुग जुग रहै, दादू विरला कोइ ।*
*झूठ बहुत संसार में, उत्पत्ति परलै होइ ॥*
*(#श्रीदादूवाणी ~ साँच का अंग)*
===============
*साभार ~ @बाबू लाल शर्मा बौहरा, विज्ञ*
🌹
सूर्य चन्द्र भू पिण्ड नभ, रखे शक्ति करतार ।
गुरु दादू करिए कृपा, सृष्टि प्रकृति अनुसार ॥
🌹
सच समान तप है नही, कहते संत सुजान ।
गुरु दादू करिए कृपा, रवि से सत्य विहान ॥
🌹
झूठ कपट माया तजें, मन के कलुष विकार ।
गुरु दादू करिए कृपा, उपजे ज्ञान विचार ॥
🌹
सत्य अहिंसा तप बड़े, पालन करे सुजान ।
गुरु दादू करिए कृपा, जनहित सधे महान ॥
🌹
द्वार पधारे सन्त जन, बड़ भागी वह गेह ।
गुरु दादू करिए कृपा, बरसे स्वर्गिक नेह ॥
🌹
विदा हुए वधु संग वर, जगन्नाथ भगवान ।
गुरु दादू करिए कृपा, पालन प्रीति महान ॥
🌹
करे कर्म हर लोकहित, मानस संत सुजान ।
गुरु दादू करिए कृपा, रहें रहित अभिमान ॥
🌹
स्वामी निर्भयराम की, छत्री पर जन आस ।
गुरु दादू करिए कृपा, शुभ हो चातुर्मास ॥
🌹
पावस ऋतु दातार है, संत भक्त विश्वास ।
गुरु दादू करिए कृपा, शुभ हो चातुर्मास ॥
🌹
गुरुवर के सम्मान से, है संस्कृति पर गर्व ।
दादू जी करिए कृपा, निभे पूर्णिमा पर्व ॥
✍©
@बाबू लाल शर्मा बौहरा, विज्ञ
निवासी - सिकन्दरा, दौसा
राजस्थान ३०३३२६
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें