बुधवार, 14 सितंबर 2022

*दादू उद्यम औगुण को नहीं*

🌷🙏🇮🇳 *#daduji* 🇮🇳🙏🌷
🌷🙏 *卐 सत्यराम सा 卐* 🙏🌷
https://www.facebook.com/DADUVANI
*दादू उद्यम औगुण को नहीं, जे कर जाणै कोइ ।*
*उद्यम में आनन्द है, जे सांई सेती होइ ॥*
*(#श्रीदादूवाणी ~ विश्वास का अंग)*
===============
*साभार ~ @बाबू लाल शर्मा बौहरा,विज्ञ*
🌹
हानि लाभ तन रोग भव, निर्भर निज प्रारब्ध ।
गुरु दादू करिए कृपा, चाहत भक्ति अदग्ध ॥
🌹
दुष्टों के आतंक का, करते ईश विनाश ।
गुरु दादू करिए कृपा, देकर ज्ञान प्रकाश ॥
🌹
कूटनीति चाणक्य की, रखती देश अखण्ड ।
गुरु दादू करिए कृपा, साम दाम भय दण्ड ॥
🌹
दाता दीनदयाल दे, दर्पण सरिस स्वभाव ।
गुरु दादू करिए कृपा, उतरे भव सर नाव ॥
🌹
निर्मल करे समाज को, वारि संत सम भाव ।
गुरु दादू करिए कृपा, तजे मनुज अलगाव ॥
🌹
जगे भोर में कर्म हित, सूरज साधु किसान ।
गुरु दादू करिए कृपा, इन्हें मिले शुभ मान ॥
🌹
भक्ति कर्म श्रम में जुटे, मनुज सनेही सन्त ।
गुरु दादू करिए कृपा, मिले उन्हे हरि कन्त ॥
🌹
संगति मत मतिमंद की, तीखे जहर समान ।
गुरु दादू करिए कृपा, मनुज बने मतिवान ॥
🌹
कपटी जन विष गाँठ से, बचे रहें रह दूर ।
गुरु दादू करिए कृपा, बनूँ भक्ति का शूर ॥
🌹
जड़मति को मतिदान दे, जीवन जन्म सुधार ।
गुरु दादू करिए कृपा, नाव फँसी मँझधार ॥
🌹
ईश पन्थ दर्शक तुम्ही, दाता दीन दयाल ।
गुरु दादू करिए कृपा, मिटे मनो जंजाल ॥
✍©
@बाबू लाल शर्मा बौहरा, विज्ञ
निवासी - सिकन्दरा, दौसा
राजस्थान ३०३३२६

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें