रविवार, 21 जून 2026

*२०. सुमिरण का अंग ~२५/२८*

🌷🙏🇮🇳 *#daduji* 🇮🇳🙏🌷
🌷🙏 *卐 सत्यराम सा 卐* 🙏🌷
*साभार विद्युत संस्करण ~ Tapasvi @Ram Gopal Das*
*श्री रज्जबवाणी टीका ~ संतकवि कविरत्न स्वामी नारायणदास जी महाराज, पुष्कर, राजस्थान ॥*
.
*२०. सुमिरण का अंग ~२५/२८*
.
*ररै रीझ्या राम जी, अलिफ अलह अस नाँव ।*
*रज्जब दोनों एक हैं, मन वच कर्म करि गाव ॥२५॥*
राम मंत्र के पहले "राँ" के स्मरण से रामजी और अल्लाह के पहले "अ" से अल्लाह प्रसन्न होते रहे हैं, नाम का महत्व ऐसा ही है । राम और अल्लाह ये शब्द ही तो हैं, इनका नामी ईश्वर एक ही है, अत: मन वचन कर्म से नाम का गायन करते रहना चाहिये ।
.
*रज्जब राम रहीम कहि, आदि पुरुष कर याद ।*
*सदा सनेही सुमिरिये, जन्म न जावे बाद ॥२६॥*
दयालु राम का नाम मुख से बोल, आदि पुरुष प्रभु का स्मरण कर सदा अपने प्रेमी प्रभु का स्मरण करते रहना चाहिये, जिससे यह मानव जन्म व्यर्थ न जाय ।
.
*अल्लह अल्लह कहत ही, अलह लह्या सो जाय ।*
*रज्जब अज्जब हरफ है, हिरदै हित चित लाय ॥२७॥*
अल्लह, अल्लह नाम करते करते जो न प्राप्त होने योग्य है वह अल्लाह भी प्राप्त हो जाता है यह अल्लाह नाम अदभुत अक्षरों से बना है । अत: मुसल्मानों के हृदय में प्रेमपूर्वक चित्त लगा कर स्मरण कहते रहना चाहिये।
.
*सकल नाम जिव के सगे, जाप जिकर रट जंत ।*
*रज्जब राम रहीम रत, मिल्या सु निर्मल मंत ॥२८॥*
चिन्तन करने से ईश्वर के सभी नाम जीव के हितकारक संबन्धी हैं, अत: हे जीव ! नाम जाप करके, नाम संबन्धी चर्चा करके, नाम की रट लगा करके, दयालु राम में अनुरक्त हो, संत शास्त्रों से यही निर्मल और सुन्दर परामर्श मिला है ।
(क्रमशः)

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें