शनिवार, 23 नवंबर 2013

पहली प्राण विचार कर


卐 सत्यराम सा
पहली प्राण विचार कर, पीछे पग दीजे ।
आदि अंत गुण देख कर, दादू कुछ कीजे ॥
पहली प्राण विचार कर, पीछे चलिये साथ ।
आदि अंत गुण देखकर, दादू घाली हाथ ॥
पहली प्राण विचार कर, पीछे कुछ कहिये ।
आदि अंत गुण देखकर, दादू निज गहिये ॥
पहली प्राण विचार कर, पीछे आवै जाइ ।
आदि अंत गुण देख कर, दादू रहै समाइ ॥

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें