बुधवार, 30 अप्रैल 2014

= त्र. त./३३-३४ =

🌷🙏🇮🇳 *#daduji* 🇮🇳🙏🌷

🌷🙏🇮🇳 *卐 सत्यराम सा 卐* 🇮🇳🙏🌷
*श्री सन्त-गुण-सागरामृत श्री दादूराम कथा अतिपावन गंगा* ~
स्वामी माधवदास जी कृत श्री दादूदयालु जी महाराज का प्राकट्य लीला चरित्र ~
संपादक-प्रकाशक : गुरुवर्य महन्त महामण्डलेश्‍वर संत स्वामी क्षमाराम जी ~
.
*(“त्रयोदश - तरंग” ३३-३४)* 
*बादशाह ने अपना सिंहासन छोड़ा*
भूमि अकाश बिचे दिव्य असन, 
देखि रहे दरबारि खरे हैं । 
स्तम्भित होवहिं शाह अकैंबर, 
आसन तेजहिं देखि हुरे हैं ।
आपनु आसन छाँड़ि अकैंबर, 
जोरहिं हाथ रु भूमि परे हैं । 
दादू दयालु हिं मैं न लखी गति, 
साहिब की गति आप धरे हैं ॥३३॥ 
भूमि और आकाश के बीच दिव्य आसन को देखकर सभी दरबारी खड़े हो गये । बादशाह अकबर इस अद्भुत लीला को देखकर स्तम्भित हो गया और दिव्यासन के तेज से डरने लगा । वह अपना सिंहासन छोड़कर, हाथ जोड़े हुये भूमि पर गिर पड़ा, तथा प्रार्थना करने लगा - हे दादू दयालु । मैं आपकी गति नहीं पहिचान सकता, आप तो साहिब जैसी समर्थाई धारण करने वाले हैं । 
तज्यो सिंहासन, करी सलाम, 
तुम मुरसीद, मैं गरीब गुलाम । 
जो दादू का बुरा विचारे, 
ताकूं गज व गैब का मारे ॥३३॥ 
*अकबर का माफी मांगना*
संत दया करि मोहि उबारहु, 
शान्त करो अब आपनु कोपा ।
काजि मुल्ला खल की करतूत जु, 
वे कुटिलाय जु आसन लोपा । 
साधुन की समता सुखदायक, 
वेद कुरान लखे नहिं ओपा ।
ये जग जीव कहाँ लगि जानत, 
मूढ वृथा करि वाद हिं रोपा ॥३४॥ 
हे संत ! दया करके मुझे उबारो, अब अपना कोप शान्त करो । यह सारी करतूत इन दुष्ट काजी मुल्लाओं की है, जिन्होंने आपका आसन छिपाया । ये कुटिलमति आप जैसे सिद्ध - संतों की सुखदायक क्षमता भला कैसे जान सकते हैं ? आपकी उपमा - महिमा तो वेद कुरान द्वारा भी अगम अलक्ष्य है । ये जगत् के साधारण जीव मूढ हैं, जो वृथा ही विवाद कर बैठे हैं ॥३४॥
(क्रमशः)

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें