🌷🙏🇮🇳 *#daduji* 🇮🇳🙏🌷
🌷🙏 *卐 सत्यराम सा 卐* 🙏🌷
https://www.facebook.com/DADUVANI
*#श्रीदादूदयालवाणी०आत्मदर्शन* द्वितीय भाग : शब्दभाग(उत्तरार्ध)
राग गौड़ी १(गायन समय दिन ३ से ६)
टीका ~ महामण्डलेश्वर ब्रह्मनिष्ठ पंडित श्री स्वामी भूरादास जी
साभार विद्युत संस्करण ~ गुरुवर्य महामंडलेश्वर संत श्री १०८ स्वामी क्षमाराम जी महाराज
.
१०. विरह विलाप । पंचमताल
विरहनी को श्रृंगार न भावे,
है कोई ऐसा राम मिलावे ॥टेक॥
विसरे अंजन मंजन चीरा,
विरह व्यथा यहु व्यापै पीरा ॥१॥
नव - सत थाके सकल श्रृंगारा,
है कोई पीड़ मिटावनहारा ॥२॥
देह गेह नहीं सुधि शरीरा,
निशदिन चितवत चातक नीरा ॥३॥
दादू ताहि न भावे आन,
राम बिना भई मृतक समान ॥४॥
टीका - हे जिज्ञासुओं ! विरहीजन भक्तों को ऊपर का भेष - बाना टीप - टाप आदि प्रिय नहीं लगते हैं । इस संसार में कोई ऐसा सतगुरु है, जो हम विरहीजनों को राम से मिला देवे । हम आंखों में अंजन, दाँतों में मंजन, स्नान करना, वस्त्रों का धारण करना आदि, सब उस पीव के वियोग में भूल गये हैं । यह विरह का दर्द रात - दिन हमारे शरीर मैं व्याप रहा है । जैसे पतिव्रता स्त्री पति - वियोग में(९+७=१६) सोलह श्रृंगार भूल जाती है, वैसे हम भूल गये हैं । कोई है ऐसा, जो हमारी विरह की पीड़ा को मिटावे । अब हम विरहीजनों को न तो शरीर की सुध है और न घर आदि की ही सुध है । रात और दिन जैसे पपैया स्वाति नक्षत्र की बूंद के लिये पुकारता है, वैसे ही हम विरहीजन परमेश्वर के दर्शनों के लिये पुकार रहे हैं । ब्रह्मऋषि कहते हैं कि विरहीजनों को परमात्मा के सिवाय और कोई भी प्रिय नहीं लगता है । राम के बिना विरहीजन, मृतक की तरह, सम्पूर्ण चेष्टा रहित हो चुके हैं ।
जैसे नारी नाह बिन, भूलि सकल श्रृंगार ।
त्यूं रज्जब भूला सकल, सुन स्नेही दिलदार ॥१०॥
यत्प्राप्य न किंचिद् वांछति न शोचति ।
न द्वेष्टि न रमते नोत्साही भवति ॥(नारद सूत्र)
(प्रेमाभक्ति में इच्छा, शोक, द्वेष, राग व चंचलता नहीं रहती है)
छन्द
नीर बिना मीन दुखी, खीर बिना शिशु जैसे,
पीर जाके औषधि ना कैसे रह्यो जात है ।
चातक ज्यों स्वाति बूँद, चन्द को चकोर जैसे,
चन्दन की चाह कर, सर्प अकुलात है ॥
निर्धन ज्यूं धन चाहै, कामिनी कूँ कंत चाहै,
ऐसी जाके चाह ताकूँ कछु न सुहात है ।
प्रेम को प्रभाव ऐसो, प्रेम तहाँ नेम कैसो,
‘सुन्दर’ कहत यह प्रेम ही की बात है ॥१०॥
(क्रमशः)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें