॥ श्री दादूदयालवे नमः॥
.
*सवैया ग्रन्थ(सुन्दर विलास)*
साभार ~ @महंत बजरंगदास शास्त्री जी,
पूर्व प्राचार्य - श्री दादू आचार्य संस्कृत महाविद्यालय(जयपुर) व
राजकीय आचार्य संस्कृत महाविद्यालय(चिराणा, झुंझुनूं, राजस्थान)
.
*१८. शब्दसार को अंग*
.
*सोवत सोवत सोइ गयौ शठ,*
*रोवत रौवत कै बर रोयौ ।*
*गोवत गोवत गोइ धर्यौ धन,*
*खोवत खोवत तैं सब खोयौ ॥*
*जोवत जोवत बीति गये दिन,*
*बोवत बोवत लै बिख बोयौ ।*
*सुन्दर सुन्दर रांम भज्यौ नहिं,*
*ढोवत ढोवत बोझ हि ढोयौ ॥९॥*
रे मूर्ख ! तूँ सोते सोते ऐसा सो गया कि तुझे अब अपना कर्त्तव्यबोध ही नहीं रह गया तूँ इस जगत्प्रपंच में पड़कर कितनी बार रोया है ।
तूँ ने यह धन कमा कमा कर कितना छिपाया है, तथा अज उसको खोते खोते सब कुछ खो दिया है ।
प्रतीक्षा करते करते तुझे बहुत दिन बीत गये, तथा बोते बोते तूँने अपने लिये ये विषयवृक्ष ही बो डाले ।
*श्री सुन्दरदास जी* कहते हैं - परन्तु तूँ ने उस मनोहर प्रभु परमात्मा का नाम एक क्षण भी नहीं लिया, जब कि तूँने संसार का भार ढोते ढोते अपना समस्त जीवन व्यर्थ बिता दिया ॥९॥
(क्रमशः)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें