गुरुवार, 5 मार्च 2015

= २९ =

#daduji
卐 सत्यराम सा 卐
ना घर रह्या न वन गया, ना कुछ किया कलेश ।
दादू मन ही मन मिल्या, सतगुरु के उपदेश ॥
काहे दादू घर रहै, काहे वन-खंड जाइ ।
घर वन रहिता राम है, ताही सौं ल्यौ लाइ ॥
दादू जिन प्राणी कर जानिया, घर वन एक समान ।
घर मांही वन ज्यों रहै, सोई साधु सुजान ॥
==================
साभार : @Pravesh K. Singh ~

“प्रत्येक दिन भजन करो । नीचे गिरने की ओर मत जाओ । यदि नीचे गिरने की ओर मन जाए तो उससे बचो । थोड़ा-थोड़ा साधन-भजन नित्य करो ।होते-होते पूर्ण होगा । यह भक्ति ऐसी नहीं कि घर-बार छोड़ो, नदी-तीर जाओ या पहाड़ की गुफा में जाओ । बाल-बच्चे के साथ रहो । ईश्वर-भजन करो । पूर्ण होओगे । इसका नमूना संतों ने दिया ।”
- महर्षि मेँहीँ परमहंस
“Do bhajan(meditation) daily. Don’t allow yourself to slide downwards. If the mind does tend to take the path of decline or degradation, restrain it. Do even a little of meditation every day. Perfection would surely come with time. This bhakti(the model of bhakti as preached by the Santmat) does not compel anyone to abandon family life, to retreat to banks of a river or into mountain caves. Live with your children and other family members and keep meditating. You would accomplish perfection. Sants have stood testimony to this ideal way of living with their own exemplary lives.”
- Maharshi Mehi Paramhans

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें