सोमवार, 29 अगस्त 2016

=१५९=

卐 सत्यराम सा 卐
दादू चारै चित दिया, चिन्तामणि को भूल ।
जन्म अमोलक जात है, बैठे माँझी फूल ॥ 
दादू निबहै त्यौं चलै, धीरै धीरज मांहि ।
परसेगा पीव एक दिन, दादू थाके नांहि ॥ 
===========================
साभार ~ Vidya Bhaskar Dwivedi
'समय और धैर्य' जीवन के लक्ष्यों को पाने के लिए आवश्यक :-

एक साधु था, वह रोज घाट के किनारे बैठ कर चिल्लाया करता था, जो चाहोगे सो पाओगे” जो चाहोगे सो पाओगे।”

बहुत से लोग वहाँ से गुजरते थे पर कोई भी उसकी बात पर ध्यान नहीँ देता था और सब उसे एक पागल आदमी समझते थे।

एक दिन एक युवक वहाँ से गुजरा और उसनेँ उस साधु की आवाज सुनी, “जो चाहोगे सो पाओगे” जो चाहोगे सो पाओगे।” और आवाज सुनते ही उसके पास चला गया।

उसने साधु से पूछा - “महाराज आप बोल रहे थे कि ‘जो चाहोगे सो पाओगे’ तो क्या आप मुझको वो दे सकते हो जो मैँ जो चाहता हूँ ?”

साधु उसकी बात को सुनकर बोला - “हाँ बेटा तुम जो कुछ भी चाहता है मैँ उसे जरुर दुँगा, बस तुम्हें मेरी बात माननी होगी। लेकिन पहले ये तो बताओ कि तुम्हें आखिर चाहिये क्या?”

युवक बोला - मेरी एक ही ख्वाहिश है मैँ हीरों का बहुत बड़ा व्यापारी बनना चाहता हूँ। साधू बोला, कोई बात नहीँ मैँ तुम्हे एक हीरा और एक मोती देता हूँ, उससे तुम जितने भी हीरे मोती बनाना चाहोगे बना पाओगे !” और ऐसा कहते हुए साधु ने अपना हाथ आदमी की हथेली पर रखते हुए कहा, पुत्र, मैं तुम्हे दुनिया का सबसे अनमोल हीरा दे रहा हूं, लोग इसे ‘समय’ कहते हैं, इसे तेजी से अपनी मुट्ठी में पकड़ लो और इसे कभी मत गँवाना, तुम इससे जितने चाहो उतने हीरे बना सकते हो

युवक अभी कुछ सोच ही रहा था कि साधु उसका दूसरी हथेली, पकड़ते हुए बोला, पुत्र, इसे पकड़ो, यह दुनिया का सबसे कीमती मोती है, लोग इसे “धैर्य” कहते हैं, जब कभी समय देने के बावजूद परिणाम ना मिले तो इस कीमती मोती को धारण कर लेना, याद रखना जिसके पास यह मोती है, वह दुनिया में कुछ भी प्राप्त कर सकता है।

युवक ने गम्भीरता से साधु की बातों पर विचार करते हुए निश्चय किया कि आज से वह कभी अपना समय बर्वाद नहीं करेगा और हमेशा धैर्य से काम लेगा। इस विचार को अपने अंदर आत्मसात करते हुए उसने हीरों के एक बहुत बड़े व्यापारी के यहाँ काम शुरू किया और फिर अपनी मेहनत एवं ईमानदारी के बल पर एक दिन खुद भी हीरों का बहुत बड़ा व्यापारी बन गया ।

मित्रों, इस कथा का सार यह है कि ‘समय’ और ‘धैर्य’ वह दो हीरे-मोती हैं जिनके बल पर हम बड़े से बड़ा लक्ष्य प्राप्त कर सकते हैं। अतः ज़रूरी है कि हम अपने कीमती समय को बर्वाद ना करें और अपनी मंज़िल तक पहुँचने के लिए धैर्य से काम लें

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें