शुक्रवार, 13 अक्टूबर 2017

= १०४ =

#daduji
卐 सत्यराम सा 卐
*दादू दूजा कुछ नहीं, एक सत्य कर जान ।*
*दादू दूजा क्या करै, जिन एक लिया पहचान ॥*
==============================
साभार ~ Kripa Shankar Bawalia Mudgal

*सारी साधनाएँ आध्यात्म की तैयारी मात्र हैं, अपने आप में आध्यात्म नहीं* ........
आध्यात्म एक अनुभूति जन्य स्थिति है जिसे ईश्वर की कृपा से ही समझा जा सकता है| आत्‍म तत्व की निरंतर अनुभूति यानि परमात्मा के साथ एक होने की सतत् अनुभूति, दृष्टा दृष्टि और दृश्‍य --- इन सब का यानि ज्ञाता ज्ञान और ज्ञेय का एकाकार हो जाना, परम प्रेममय हो जाना, अकर्ता की स्थिति, साक्षी भाव का भी तिरोहित हो जाना, अनन्यता आदि ..... ये सब आध्यात्मिकता के लक्षण है| ईश्वर की कृपा से इस स्थिति को प्राप्त करना ही आध्यात्म है और जिस साधना से यह प्राप्त हो वह ही आध्यात्मिक साधना है|
.
कोई मोक्ष प्राप्त करने के करने के लिए साधना करता है, वह किसी प्रयोजन के लिए, कुछ प्राप्त करने के लिए कर रहा है| यह आध्यात्म नहीं है| कोई स्त्री, पुत्र, धन-संपत्ति, मुकदमें में जीतने, सुख-शांति और व्यापार में सफलता के लिए साधना कर रहा है, वह किसी कामना पूर्ती के लिए कर रहा है| यह आध्यात्म नहीं है| जहाँ कोई माँग है वह आध्यात्म नहीं है|
.
यह तो गूँगे का गुड़ है| मिश्री का स्वाद वही बता सकता है जिसने ग्रहण की हो, शेष तो अनुमान ही लगा सकते हैं अथवा उसके गुणों को नकार सकते हैं| कोई बताये भी तो क्या ? .....नेति-नेति | आत्मन्येवात्मने तुष्टः अर्थात आत्मा द्धारा ही आत्मा को संतुष्टि मिलती है|
.
परमात्मा की अभिव्यक्ति आप सब दिव्य आत्माओं को नमन !
ॐ तत्सत् | ॐ नमः शिवाय | ॐ ॐ ॐ ||

2 टिप्‍पणियां:

  1. На моїй мові Українськй - є таке преслівьє у написанні подумок. "Як чуєш, так і пишиш". З цьго правило - можро зробити висновок - то шо почув, те і зробив. А робиш те що чуєшь. Питання одне! Якой частиной чи цілістностью себе це відбувається.

    मेरी यूक्रेनी भाषा में - मन लिखने में ऐसा कोई नारा है "जैसा कि आप सुनते हैं, और लिखते हैं।" इस नियम से - कोई निष्कर्ष निकाल सकता है - फिर उसने सुना, और उसने किया। और तुम जो सुनते हो प्रश्न एक है! यह क्या हिस्सा या अखंडता स्वयं के साथ होता है?

    जवाब देंहटाएं
  2. मन में उठने वाले विचारों को पूरा लिखना इसलिए संभव नहीं है क्यों कि शब्द स्थूल हैं उनकी एक निश्चित सीमा है... किन्तु विचार सूक्ष्म एवं असीम हैं

    जवाब देंहटाएं