#daduji
卐 सत्यराम सा 卐
*श्री दादू अनुभव वाणी*
टीका ~ संतकवि कविरत्न स्वामी नारायणदास जी महाराज, पुष्कर, राजस्थान ॥
.
*साधु का अँग १५*
.
झूठा साचा कर लिया, काचा कंचन सार ।
मैला निर्मल कर लिया, दादू ज्ञान विचार ॥१२१॥
जिसने मिथ्यावादियों को सत्यवादी बना
लिया, साधन
में कच्चों को सुवर्ण - सार के समान पक्का और सुन्दर बना लिया, अविद्या - मल को ज्ञान द्वारा नष्ट करके निर्मल ब्रह्म रूप बना लिया,
उसी सन्त का ज्ञान विचारने योग्य है और वही श्रेष्ठ सन्त है ।
.
*अमिट पाप *
काया कर्म लगाइ कर, तीरथ धोवे आइ ।
तीरथ माँहीं कीजिये, सो कैसे कर जाइ ॥१२२॥
१२२ - १२३ में कहते हैं - पवित्र होने
के स्थान पर पाप करने से वह पाप अमिट हो जाता है - सँसारी प्राणी कुकर्मों द्वारा
अन्त:करण के पाप लगाते हैं और तीर्थों में आकर उसे धोते हैं किन्तु तीर्थों में जो
पाप किया जाता है, वह किस प्रकार जायगा ? वह तो अमिट हो जाता है ।
(क्रमशः)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें