रविवार, 31 मार्च 2019

= विनती का अँग(३४ - २१क) =

#daduji
॥ दादूराम सत्यराम ॥ 
*श्री दादू अनुभव वाणी* 
टीका ~ संतकवि कविरत्न स्वामी नारायणदास जी महाराज, पुष्कर, राजस्थान ॥ 
*विनती का अँग ३४*
*करुणा*
कहताँ सुनताँ दिन गये, ह्वै कछू न आवा ।
दादू हरि की भक्ति बिन, प्राणी पछतावा ॥२१क॥
कर्त्तव्य शून्य जीवों पर दया दिखा रहे हैं - कहते - कहते और सुनते - सुनते आयु के दिन समाप्त हो गये किन्तु कहने - सुनने मात्र से कुछ भी लाभ सामने नहीं आया । भगवान् की भक्ति करे बिना कहने - सुनने वाले अन्त में पश्चात्ताप ही करते हैं ।
(क्रमशः)

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें