सोमवार, 10 जून 2019

= सुन्दर पदावली(२३. राग मल्हार - ३/२) =

#daduji

॥ श्री दादूदयालवे नमः ॥ 
स्वामी सुन्दरदासजी महाराज कृत - *सुन्दर पदावली* 
साभार ~ महंत बजरंगदास शास्त्री जी, 
पूर्व प्राचार्य ~ श्री दादू आचार्य संस्कृत महाविद्यालय(जयपुर) व राजकीय आचार्य संस्कृत महाविद्यालय(चिराणा, झुंझुनूं, राजस्थान) 
.
*दादुर मोर पपीहा पापी,*
*लहत न पीर पराई ।* 
*ये सु जरे परि लौंन लगावत,*
*क्यौं जीऊं मेरी माई ॥३॥* 
*ऐसी विपति जानि प्रभु मेरी,*
*जौ कहुं देहि दिषाई ।* 
*सुन्दरदास बिरहनी ब्याकुल,*
*मृतकहिं लेहु जिवाई ॥४॥* 
मेंढक और पपीहे की यह मधुर ध्वनि दूसरे के मन की पीड़ा को नहीं सह सकती । ये सब मिल कर तो मानो जले पर नमक छिड़क रहे हैं । अरी माता ! ऐसी स्थित में मैं कैसे जीवित रहूँ ॥३॥ 
हे प्रभो ! आप मेरी यह संकटावस्था देख कर तो मुझ पर कृपा करते हुए मुझको किसी प्रकार दर्शन दें । *महाराज श्रीसुन्दरदासजी* कहते हैं – आपकी यह विरहणी अब आपके लिये अतिशय व्याकुल है । अब तो कृपा कर के इसको जीवित कर लो ॥४॥
(क्रमशः)

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें