शुक्रवार, 1 मई 2020

= ७४ =

🌷🙏🇮🇳 *#daduji* 🇮🇳🙏🌷
🌷🙏🇮🇳 *卐 सत्यराम सा 卐* 🇮🇳🙏🌷
https://www.facebook.com/DADUVANI
*दादू राम नाम निज औषधि, काटै कोटि विकार ।*
*विषम व्याधि थैं ऊबरै, काया कंचन सार ॥*
*(श्री दादूवाणी ~ स्मरण का अंग)*
====================
साभार ~ महन्त रामगोपालदास तपस्वी तपस्वी
.
*श्री दृष्टान्त सुधा सिन्धु* *स्मरण भक्त*
###################
एक दादूपंथी मंडलेश्वर संत युक्तराम जी की एक मंडली का मलारणा गांव में दादूपंथी सैनिक नागों की छावनी में चातुर्मास था । सांयकाल के समय मंडली के संत तथा अन्य भी बहुत से लोग मिलकर नाम संकीर्तन कर रहे थे । उसी समय एक सैनिक नागा साधु १४-१५ वर्ष के रोते हुए अपने शिष्य को पीठ पर लादे हुये वहां आकर बोला "लड़के को बिच्छू ने काटा है । आप लोगों में किसी को बिच्छू उतारने का मंत्र आता है तो इसका बिच्छू उतार दें ।" 
यह सुन गोपाल ग्वाले नामक साधु ने हंसी के तौर पर मेरी और हाथ करते हुये कहा - "इनको बिच्छू उतारने का मंत्र बहुत अच्छा आता है । उससे तत्काल बिच्छू उतर जाता है ।" मैने कहा - ये तो हंसी करते हैं, मुझे कहां आता है । बिच्छू उतारते हुये मुझे कभी किसी ने देखा है क्या ?" मेरी बात पर किसी ने ध्यान नही दिया । उल्टे सब लोग बोले - "तुम बड़े कठोर हृदय हो, लड़का रो रहा है और तुम्हें मंत्र भी आता है फिर भी क्यों नही उतारते, सीखा किसलिये था ?"
गोपाल ग्वाले ने फिर हंसी के तौर पर कहा - "ये बारम्बार प्रार्थना करने पर ही बिच्छू उतारते हैं, इनका स्वभाव ही ऐसा ही है ।" यह सुनकर सब लोग और भी अधिक बिगड़े । उस समय मेरे हृदय की स्थिति बड़ी विचित्र सी हो रही थी । मैं सोच रहा था अब मैं क्या करूं । अन्त में मैंने विश्वास करके 'श्री दादू वाणी' के अविचल मंत्र का पाठ करते हुये लड़के के पैर पर मोर पंख झाड़ना आरंभ किया । एक पाठ में ही लड़के का रोना बंद हो गया । दूसरा पाठ करके मैंने उससे पूछा - 'अब तो दर्द नहीं है ?' लड़के ने कहा - "अब तो बिल्कुल दर्द नहीं है ।" फिर वह प्रसन्नता के सहित पैरों से ही अपने गुरु के साथ अपने स्थान को चला गया । इससे सूचित होता है कि भगवान के नाम से भी विष भी उतरता है ।
विष भी उतरता नाम से, इसमें संशय नांहिं ।
बिच्छू विष उतरा तुरत, मलारणा के मांहिं ॥१७८॥
#### श्री दृष्टान्त सुधा सिन्धु ####
### श्री नारायणदासजी पुष्कर, अजमेर ###
^^^^^^^//सत्य राम सा//^^^^^^^

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें