रविवार, 11 अक्टूबर 2020

= १५२ =

🌷🙏🇮🇳 #daduji 🇮🇳🙏🌷
🌷🙏 卐 सत्यराम सा 卐 🙏🌷
🌷 #०दृष्टान्त०सुधा०सिन्धु 🌷
https://www.facebook.com/DADUVANI
*आत्मराम विचार कर, घट घट देव दयाल ।*
*दादू सब संतोंषिये, सब जीवों प्रतिपाल ॥*
*(#श्रीदादूवाणी ~ दया निरवैर्ता का अंग)*
=================
साभार ~ ### स्वामी श्री नारायणदासजी महाराज, पुष्कर, अजमेर ###
साभार विद्युत् संस्करण ~ महन्त रामगोपालदास तपस्वी तपस्वी
.
*#०दृष्टान्त०सुधा०सिन्धु*, *निस्वार्थ*
########################
रानी एलिजाबेथ के समय में इंग्लैंड की लड़ाई में वीर सर फिलिप सिडनी में धायल हो गया और प्यास से व्याकुल हो रहा था । कुछ सिपाहियों ने बड़ी दूर से जल लाकर दिया । जब वह पीने लगा उसी समय उसकी दृष्टि एक अन्य धायल प्यास से व्याकुल सैनिक पर पड़ी । आप प्यास से व्याकुल होने पर भी सर फिलिप सिडनी ने वह सब जल उस सैनिक को पिला दिया ।
स्वार्थ रहित निज क्षति न लखे, सहे न पर का क्लेश ।
दिया अन्य को जब फिलिप, आप न पिया लेश ॥७७॥

 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें