🌷🙏🇮🇳 *#daduji* 🇮🇳🙏🌷
🌷🙏 *卐 सत्यराम सा 卐* 🙏🌷
🦚 *#श्रीसंतगुणसागरामृत०२* 🦚
https://www.facebook.com/DADUVANI
स्वामी माधवदास जी कृत श्री दादूदयालु जी महाराज का प्राकट्य लीला चरित्र ~
संपादक-प्रकाशक : गुरुवर्य महन्त महामण्डलेश्वर संत स्वामी क्षमाराम जी ~
.
*(“पंचमोल्लास” ४/६)*
.
*बात घात हम सूं नहीं छानी,*
*छल बल करौं घात अधिकानी ।*
*मंगर थेपरी राव जु दीनी,*
*बहुतैं और सिखावनि कीनी ॥४॥*
चौरों ने राजा से कहा कि छल कपट की बातें हमसे छिपी नहीं है हम सब तरह के छल कपट जानते हैं हम छल बल से संतों को मार देंगे । यह सुनकर राजा ने पीठ थपथपाई और उनको शाबासी दी और अनेक तरह की शिक्षा भी दी ॥४॥
.
*मघ चले खुशी मन मांही,*
*भवानी सुमरि बाग में जांही ।*
*और घोरे घात लगाई,*
*संतों छांनी बात न काई ॥५॥*
वे तस्कर बडे प्रसन्न होकर बाग के लिये मार्ग में चले और भवानी का स्मरण एंव मनोति मनाकर बाग में गये । उन्होंने इधर उधर घात लगाकर संतों को हानि पहुंचानी चाही किन्तु संतों से कोई बात छिपी हुई नहीं थी वे तो सर्वज्ञ थे ॥५॥
.
*चारों सूरदास हो गये*
*कला दिखाई संतौ ऐन,*
*सूरदास चार्यों भये नैंन ।*
*सूरदास हो बाग में घूंमे,*
*मार्ग उनको कहीं नहीं दीखे ॥६॥*
संतों ने उनको अपना चमत्कार दिखाया और उन चारों तस्करों की दृष्टि समाप्त हो गई और वे चारों सूरदास हो गये । सूरदास होकर बाग में रास्ता ढूंढने लगे किन्तु कोई रास्ता नहीं दिखाई दिया ॥६॥
(क्रमशः)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें