शुक्रवार, 25 दिसंबर 2020

= ३१ =

🌷🙏🇮🇳 *#daduji* 🇮🇳🙏🌷
🌷🙏 *卐 सत्यराम सा 卐* 🙏🌷
🌷 *#०दृष्टान्त०सुधा०सिन्धु* 🌷
https://www.facebook.com/DADUVANI
*दादू राजिक रिजक लिये खड़ा, देवे हाथों हाथ ।*
*पूरक पूरा पास है, सदा हमारे साथ ॥* 
*(#श्रीदादूवाणी ~ विश्वास का अंग)*
=================
साभार ~ ### स्वामी श्री नारायणदासजी महाराज, पुष्कर, अजमेर ###
साभार विद्युत् संस्करण ~ महन्त रामगोपालदास तपस्वी तपस्वी
.
श्री दृष्टान्त सुधा - सिन्धु ---------ईश्वर 
############################
इस कल्प के प्रथम मन्वन्तर में, देवता अनाहार से क्षीण हो रहे थे । देवताओं के दुर्बल होने से व्यक्त जगत नष्ट होता जा रहा था । वर्षा, अन्न, अग्नि, वायु और पृथ्वी सब नि:सत्त्व प्राय: हो चले थे तब महर्षि रुचि की पत्नि आकूती से भगवान ने यज्ञ रूप में प्रगट होकर अग्निहोत्र द्वारा सब को शक्ति प्रदान की थी । उन्हीं के नाम से अग्निहोत्र यज्ञ नाम से पुकारा जाने लगा है ।
क्षुधा त्रस्त सुर आदि को, करत तृप्त भगवान ।
यज्ञ रूप होकर किया, कर सुयज्ञ अनुष्ठान ॥४८॥

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें