🌷🙏🇮🇳 *#daduji* 🇮🇳🙏🌷
🌷🙏 *卐 सत्यराम सा 卐* 🙏🌷
🌷 *#०दृष्टान्त०सुधा०सिन्धु* 🌷
https://www.facebook.com/DADUVANI
*दादू गैब मांहिं गुरुदेव मिल्या, पाया हम परसाद ।*
*मस्तक मेरे कर धर्या, देख्या अगम अगाध ॥*
==================
साभार विद्युत् संस्करण ~ महन्त रामगोपालदास तपस्वी तपस्वी
साभार ~ ### स्वामी श्री नारायणदासजी महाराज, पुष्कर, अजमेर ###
.
श्री दृष्टान्त सुधा - सिन्धु --- *॥ महाप्रसाद ॥*
#############
.
॥ महाप्रसाद से दिव्य ज्ञान ॥
होता महाप्रसाद से, दिव्यज्ञान सत बात ।
नाभाजी को हुआ था, कथा परम प्रख्यात ॥१६४॥
दृष्टांत कथा – महाप्रसाद के पाने से ही अग्रदास के शिष्य नारायणदास को दिव्य ज्ञान प्राप्त हुआ था । गुरु की नाभी प्रदेश की बात भी जान लेने के कारण ही गुरु ने उनका नाम नाभी रक्खा था । अपने दिव्य ज्ञान से ही उनहोंने गुप्त प्रगट सब भक्तों की कथाएं जान कर भक्त माल की रचना की थी । इससे सूचित होता है कि महाप्रसाद से दिव्य ज्ञान भी प्राप्त होता है ।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें