शनिवार, 30 अप्रैल 2022

जे जन तेरे रंग रंगे

🌷🙏🇮🇳 *#daduji* 🇮🇳🙏🌷 🌷🙏 *卐 सत्यराम सा 卐* 🙏🌷 https://www.facebook.com/DADUVANI *जे जन तेरे रंग रंगे, दूजा रंग नांही ।( *जन्म सुफल कर लीजिये, दादू उन मांहीं ॥* *(#श्रीदादूवाणी ~ पद्यांश. १९९)* =============== *साभार ~ बाबू लाल शर्मा बौहरा,विज्ञ* 🌹 संत समागम हरि कथा, सुने कहे बहु भक्त । गुरु दादू करिए कृपा, लिखने लेख सशक्त ॥ 🌹 संत सनातन काल से, रखे धर्म ध्वज थाम । गुरु दादू करिए कृपा, निभे सदा शुभ काम ॥ 🌹 सत्संगति शुभ भावना, मानस उच्च विचार । गुरु दादू करिए कृपा, मन के मिटे विकार ॥ 🌹 मिले राह चाहत किए, शुभ मंगल जन हेतु । गुरु दादू करिए कृपा, बनूँ मनुज मन सेतु ॥ 🌹 जनमंगल हित कर्म शुभ, मानवीय कल्याण । गुरु दादू करिए कृपा, जन मानस हित त्राण ॥ 🌹 बुरे भले सुख दुख सरिस, धूप छाँव दिन रात । गुरु दादू करिए कृपा, सम रस रख हर बात ॥ 🌹 ऋतु बसंत श्री संतवर, एक रंग सम भाव । गुरु दादू करिए कृपा, तिरे सनातन नाव ॥ 🌹 संत शहीद बसंत सम, केसरिया मय पीत । गुरु दादू करिए कृपा, रख लें याद अतीत ॥ 🌹 सन्त सनेही ईश गुण, शक्ति भक्ति दातार । गुरु दादू करिए कृपा, निभे रीति संस्कार ॥
बाबू लाल शर्मा बौहरा, विज्ञ
🌹 ऋतु बसन्त में लग रहे, तरुवर संत समान । गुरु दादू करिए कृपा, दाता सहज अमान ॥ ✍©
निवासी - सिकन्दरा, दौसा राजस्थान ३०३३२६.
 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें