शुक्रवार, 9 सितंबर 2022

*रूख वृक्ष वनराइ सब*

🌷🙏🇮🇳 *#daduji* 🇮🇳🙏🌷
🌷🙏 *卐 सत्यराम सा 卐* 🙏🌷
https://www.facebook.com/DADUVANI
*रूख वृक्ष वनराइ सब, चंदन पासैं होइ ।*
*दादू बास लगाइ कर, किये सुगन्धे सोइ ॥*
*(#श्रीदादूवाणी ~ साधु का अंग)*
===============
*साभार ~ बाबू लाल शर्मा बौहरा, विज्ञ*
🌹
तरुवर प्राकत संतजन, तपते परहित काज ।
गुरु दादू करिए कृपा, शुभकर बने समाज ॥
🌹
शुभकर बने समाज जन, करते सन्त प्रयास ।
गुरु दादू करिए कृपा, भक्ति शक्ति जग आस ॥
🌹
विघ्न लता को नष्ट कर, करें कर्म सब नेक ।
गुरु दादू करिए कृपा, विनय 'विज्ञ' की एक ॥
🌹
साम दाम भय भेद बिन, जीवन सुख संसार ।
गुरु दादू करिए कृपा, सत्य राम आधार ॥
🌹
सन्त भक्त उपकार हित, करे सदा शुभ कर्म ।
गुरु दादू करिए कृपा, जन हित जीवन धर्म ॥
🌹
पर उपकारी भाव हो, स्वेद सहित हर भाल ।
गुरु दादू करिए कृपा, जन मन हों खुशहाल ॥
🌹
करे परिश्रम साधना, पन्थ प्रतीक्षा सत्य ।
गुरु दादू करिए कृपा, रहे भाव आदित्य ॥
🌹
श्वाँस श्ववाँस में राम है, जन मन में अभिराम ।
गुरु दादू करिए कृपा, जगत सत्य सुख धाम ॥
🌹
विधिगत सारे कर्म कर, त्यागें नश्वर देह ।
गुरु दादू करिए कृपा, नेह भरा हो गेह ॥
🌹
पवन सदा बहती रहे, स्वाँस स्वाँस में आस ।
गुरु दादू करिए कृपा, विश्व विदित विश्वास ॥
✍©
बाबू लाल शर्मा बौहरा, विज्ञ
निवासी - सिकन्दरा, दौसा
राजस्थान ३०३३२६
 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें