शुक्रवार, 9 सितंबर 2022

*तन मन निर्मल आत्मा*

🌷🙏🇮🇳 *#daduji* 🇮🇳🙏🌷
🌷🙏 *卐 सत्यराम सा 卐* 🙏🌷
https://www.facebook.com/DADUVANI
*तन मन निर्मल आत्मा, सब काहू की होइ ।*
*दादू विषय विकार की, बात न बूझै कोइ ॥*
*(#श्रीदादूवाणी ~ विनती का अंग)*
===============
*साभार ~ बाबू लाल शर्मा बौहरा, विज्ञ*
🌹
दूर दूर से सन्त जन, चले नरैना धाम ।
गुरु दादू करिए कृपा, सत्यराम निष्काम ॥
🌹
चरण शरण नत शीश हम, आए द्वार दयाल ।
गुरु दादू करिए कृपा, सब जन हेतु सुकाल ॥
🌹
भक्ति शक्ति मय साधना, मेला मिलन समाज ।
गुरु दादू करिए कृपा, सुफल मिले शुभ काज ॥
🌹
शक्ति भक्ति श्रम साधना, जीवन भूषण संग ।
गुरु दादू करिए कृपा, रच नव विमल प्रसंग ॥
🌹
लगे बिखरने रंग अब, मेला छँटे अनूप ।
गुरु दादू करिए कृपा, सत्य साधना रूप ॥
🌹
मेला बिखरे रंग सम, उड़ती भक्ति अबीर ।
गुरु दादू करिए कृपा, बचे धरा दृग नीर ॥
🌹
करे संत जन मेल सच, दुष्ट सदा अलगाव ।
गुरु दादू करिए कृपा, समरस रहे स्वभाव ॥
🌹
ऋतु बसन्त बीते यथा, बढ़े धरा तन ताप ।
गुरु दादू करिए कृपा, सतत चले हरि जाप ॥
🌹
सत्यराम सादर कहूँ, प्रेम भक्ति हिय धार ।
गुरु दादू करिए कृपा, होली हो साकार ॥
🌹
दुर्गुण होली सम जले, खिलें शुभ्र सतरंग ।
गुरु दादू करिए कृपा, मिले सत्य सत्संग ॥
✍©
बाबू लाल शर्मा बौहरा, विज्ञ
निवासी - सिकन्दरा, दौसा
राजस्थान ३०३३२६
 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें