🌷🙏🇮🇳 *#daduji* 🇮🇳🙏🌷
🌷🙏 *卐 सत्यराम सा 卐* 🙏🌷
https://www.facebook.com/DADUVANI
*आज्ञा अपरंपार की, बसि अंबर भरतार ।*
*हरे पटंबर पहरि करि, धरती करै सिंगार ॥*
*(#श्रीदादूवाणी ~ विरह का अंग)*
===============
*साभार ~ @बाबू लाल शर्मा बौहरा, विज्ञ*
🌹
सन्त लोक कल्याण हित, रमते चातुर्मास ।
गुरु दादू करिए कृपा, फले भक्ति जन आस ॥
🌹
हरित- केशरी मँझ सजे, श्वेत रंग में चक्र ।
गुरु दादू करिए कृपा, हों भू हित रवि शक्र ॥
🌹
देश धर्म की ले ध्वजा, करते कर्म प्रवीण ।
गुरु दादू करिए कृपा, करें बुराई क्षीण ॥
🌹
सावन-भादौ में करे, धरा हरित शृंगार ।
गुरु दादू करिए कृपा, मन के धुले विकार ॥
🌹
धरा सन्त गिरि मात हैं, धैर्य धर्म प्रतिमान ।
गुरु दादू करिए कृपा, निभता रहे विधान ॥
🌹
मने कृष्ण जन्माष्टमी, हर मन में हरि रंग ।
गुरु दादू करिए कृपा, निभे भक्ति सत्संग ॥
🌹
श्याम रंग मे रम रहे, सन्त भक्त परिवार ।
गुरु दादू करिए कृपा, हरि हैं तारणहार ॥
🌹
तीर्थ धाम मेले बने, चातुर्मासी ख्याति ।
गुरु दादू करिए कृपा, चलते भक्त पदाति ॥
🌹
चलते भक्त पदाति जन, दर्शन हित हरि धाम ।
गुरु दादू करिए कृपा, जग जनहित शुभकाम ॥
🌹
मेघ घिरा शशि ले चली, घन अँधियारी रात ।
भोर महारानी जगो, कलरव विहग विभात ॥
✍©
@बाबू लाल शर्मा बौहरा, विज्ञ
निवासी - सिकन्दरा, दौसा
राजस्थान ३०३३२६
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें