रविवार, 9 अक्टूबर 2022

*निर्भय नाम हेत हरि दीजे*

🌷🙏🇮🇳 *#daduji* 🇮🇳🙏🌷
🌷🙏 *卐 सत्यराम सा 卐* 🙏🌷
https://www.facebook.com/DADUVANI
*निर्भय नाम हेत हरि दीजे, दर्शन पर्सन लाल ।*
*दादू दीन लीन कर लीजे, मेटहु सब जंजाल ॥*
*(#श्रीदादूवाणी ~ पद्यांश. १३१)*
===============
*साभार ~ @बाबू लाल शर्मा बौहरा, विज्ञ*
🌹
शुभ प्रद चातुर्मास हित, भू वन संत किसान ।
गुरु दादू करिए कृपा, फले प्रकृति अवदान ॥
🌹
सुख सम्पति की खोज में, क्षीण करे निज गात ।
गुरु दादू करिए कृपा, समझें जन सच बात ॥
🌹
जीवन सुख की कल्पना, सत्य दु:ख मनुजात ।
गुरु दादू करिए कृपा, सहज सहें दिन रात ॥
🌹
पर उपकारी भाव से, करे मनुज सत्कर्म ।
गुरु दादू करिए कृपा, जन जानें नर धर्म ॥
🌹
शास्त्र संत मन मान्यता, जीवन कर्म प्रधान ।
गुरु दादू करिए कृपा, श्रम कर रचें विधान ॥
🌹
मरुधर प्यासी रह रही, चढ़ती बाढ़ बिहार ।
गुरु दादू करिए कृपा, सम हो जग व्यवहार ॥
🌹
जाग जतन जलहित करे, जनहित सच्चे संत ।
गुरु दादू करिए कृपा, जल से सत्य बसन्त ॥
🌹
बन्धु बहिन के स्नेह का, रक्षा बन्धन पर्व ।
गुरु दादू करिए कृपा, संस्कृति निभे सगर्व ॥
🌹
सामाजिक सद्भावना, मनुज मान्य त्योहार ।
गुरु दादू करिए कृपा, भक्ति शक्ति उपहार ॥
🌹
गाते चातुर्मास में, जन हित राग मल्हार ।
गुरु दादू करिए कृपा, मेघ भक्त प्रतिहार ॥
✍©
@बाबू लाल शर्मा बौहरा, विज्ञ
निवासी - सिकन्दरा, दौसा
राजस्थान ३०३३२६

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें