बुधवार, 12 अक्टूबर 2022

*दादू समर्थ सब विधि सांइयाँ*

🌷🙏🇮🇳 *#daduji* 🇮🇳🙏🌷
🌷🙏 *卐 सत्यराम सा 卐* 🙏🌷
https://www.facebook.com/DADUVANI
*दादू समर्थ सब विधि सांइयाँ, ताकी मैं बलि जाऊँ ।*
*अंतर एक जु सो बसै, औरां चित्त न लाऊँ ॥*
*(#श्रीदादूवाणी ~ समर्थता का अंग)*
===============
*साभार ~ @बाबू लाल शर्मा बौहरा, विज्ञ*
🌹
पदयात्रा हरिधाम हित, चहुँदिश संत सुजान ।
गुरु दादू करिए कृपा, मिले धर्म गुण ज्ञान ॥
🌹
भक्ति शक्तिमय त्याग का, केशरिया परिधान ।
गुरु दादू करिए कृपा, हित भट सन्त सुजान ॥
🌹
चातुर्मासी भक्ति पथ, पथिक गृहस्थी सन्त ।
गुरु दादू करिए कृपा, मिले मान हरि कंत ॥
🌹
सन्त भक्त सामर्थ्य से, रहा सनातन धर्म ।
गुरु दादू करिए कृपा, समझें नर यह मर्म ॥
🌹
हरि इच्छा बलवान है, प्रभु अधीन परिणाम ।
गुरु दादू करिए कृपा, 'सत्य राम' निष्काम ॥
🌹
कठपुतली के खेल सा, चले मनुज संसार ।
गुरु दादू करिए कृपा, भाव भरे करतार ॥
🌹
कर्म विचारे श्रम करे, संत सुजन श्रमकार ।
गुरु दादू करिए कृपा, सुफल करे करतार ॥
🌹
निर्बल के हो सम्बलन, दीन हितार्थ दयाल ।
गुरु दादू करिए कृपा, सन्त भक्त प्रतिपाल ॥
🌹
मेघ सुधा बरसा रहे, मरु भू हित उपकार ।
गुरु दादू करिए कृपा, सत्य सृष्टि सत्कार ॥
🌹
सन्त सुजन सर सिंधु सत, होते गुणी अगाध ।
गुरु दादू करिए कृपा, जन जनहित निर्बाध ॥
✍©
@बाबू लाल शर्मा बौहरा, विज्ञ
निवासी - सिकन्दरा, दौसा
राजस्थान ३०३३२६

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें