🌷🙏🇮🇳 *#daduji* 🇮🇳🙏🌷
🌷🙏 *卐 सत्यराम सा 卐* 🙏🌷
https://www.facebook.com/DADUVANI
*साधु जन संसार में, शीतल चंदन वास ।*
*दादू केते उद्धरे, जे आये उन पास ॥*
*साधु जन संसार में, हीरे जैसा होय ।*
*दादू केते उद्धरे, संगति आये सोय ॥*
*साधु जन संसार में, पारस प्रकट गाइ ।*
*दादू केते उद्धरे, जेते परसे आइ ॥*
===================
साभार : @Subhash Jain
.
"ओशो ने अपने देश व पूरे विश्व को वह अंतर्दृष्टि दी है जिस पर सबको गर्व होना चाहिए।"
भारत के भूतपूर्व प्रधानमंत्री श्री चंद्रशेखर
.
"ओशो जैसे जागृत पुरुष समय से पहले आ जाते हैं। यह शुभ है कि युवा वर्ग में उनका साहित्य अधिक लोकप्रिय हो रहा है।"
के आर नारायणन, भारत के भूतपूर्व राष्ट्रपति
.
"ओशो एक जाग्रत पुरुष हैं जो विकासशील चेतना के मुश्किल दौर में उभरने के लिए मानवता कि हर संभव सहायता कर रहे हैं।
दलाई लामा
.
"उनके साहित्य को पढ़कर मैं बेहद प्रभावित हुआ हूं।
फैड्रीको फैलीनी
.
"मैं सचमुच उनके साहित्य में गहरा गया हूं। सदैव उनकी पुस्तकों के प्रेम में रहा हूं। वे वाकई उच्चतम श्रेणी की है।
मैरिएन विलियमसन
.
"यह प्रतिभाशाली सूत्र सदैव उन सबका मार्ग निर्देश करते रहेंगे जो प्रत्येक मनुष्य में निहित शुद्ध ज्ञान को स्वयं प्रयोग द्वारा जानने में उत्सुक हैं। यह पुस्तक प्रत्येक लायब्रेरी की शैल्फ पर होनी चाहिए और उन सबके घरों में जो भगवत्ता के उच्च ज्ञान की खोज कर रहे हैं।"
डाक्टर दीपक चोपड़ा, लेखक : एजलैस बाॅडी, टाइमलैस माइंड; क्वांटम हीलिंग ऐंड अनकंडीशनल लाईफ
.
"नो वाटर, नो मून को मैंने अत्यंत सुखद, विरेचक तथा रोचक पुस्तकों में एक पाया। यह एक ऐसी पुस्तक है जो सदैव एक सुखदायी मित्र की तरह मेरे साथ रहेगी।"
यहूदी मैन्यूहिन
.
"मैंने उनकी सब पुस्तकें पढ़ी हैं।"
शर्ले मैक्लेन
.
"मैंने ओशो की अधिकतम पुस्तकें पढ़ी हैं और वेशक अध्यात्मिक परंपरा में वे एक अद्वितीय प्रज्ञा हैं और एक ऐसा व्यक्तित्व जिसमें अनुप्ररित करने की अद्भुत सामर्थ्य है।"
जेम्ज़ ब्राउटन, कवि और लेखक
.
"वे इस सदी के अत्यन्त अनूठे और प्रबुद्ध अध्यात्मिकतावादी पुरुष हैं।
काज़ूयोशी कीनो, होसेन गाकुएक काॅलेज, टोकियों, जापान में बौद्ध धर्म के आचार्य
.
"ओशो आपको अपने पुराने मन के ढ़ांचे से मुक्त करवाते हैं...वे अनन्य नहीं अनंत हैं।"
सिंगापुर में भारतीय राजदूत
.
"मैंने कभी किसी को नहीं सुना जो इतनी खूबसूरती और मस्ती से उन मनोवैज्ञानिक समस्यों का एकीकरण कर उनका निदान कर दे जो युगों युगों से हमारी ऊर्जा को क्षीण रही हैं।
श्रद्धेय केन, पुरोहित, चर्चिल काॅलेज, कैम्ब्रिज
.
"ओशो जीजस क्राइस्ट के बाद सर्वाधिक खतरनाक व्यक्ति हैं...निश्चित ही वे बहुत प्रभावशाली व्यक्तित्व हैं अन्यथा वे इतना बड़ा खतरा न होते। वे उन बातों को कह रहे हैं जिन्हें कहने का किसी में साहस नहीं। वे एक ऐसे व्यक्ति हैं जिनके पास वो सब विचार हैं जो आंदोलित ही नहीं करते नहीं बल्कि जिनमें सत्य की वह अनूगूंज है जो उन सब की जड़े हिला दें जो परंपरा के प्रति पागल है।"
टाॅम राॅबिन्ज़, लेखक ईवन काउगल् र्ज़ गैट द ब्लूज, स्टिल लाईफ विद वुडपैकर और जिटरबग परफ्यूम
.
"ओशो की द गोल्डन फ्यूचर और उनकी बहुत सी अन्य पुस्तकों को पढ़ने के परिणामस्वरूप मैं आपसे कहना चाहूंगा कि मैं ओशो की दृष्टि का पूर्णतया और हार्दिक समर्थन करता हूं। एक लेखक होने के नाते मेरी यह ख्वाहिश है कि उनके शब्द उन सब तक पहुंचते जिन्हें उनकी अत्याधिक ज़रूर है। मुझे इस निष्कर्ष पर पूर्ण है क्योंकि ओशो के शब्द प्रेम से लबरेज़ हैं।"
दोवे द ग्रूत, लेखक
.
ये वाकई वही पुस्तकें हैं जिनकी लोगों को तलाश है...ये आज ज्यादा संगत हैं उस समय के बजाय जब इन्हें बोला गया।"
माईकल मान, अध्यक्ष, एलिमैंट बुक्स
.
"बुद्ध के बाद ओशो भारत में महानतम अवतार हुए हैं। वे जीवित बुद्ध है।"
लामा करमापा, तिब्बती बौद्ध धर्म के कार्गयुप्त(या रैड हैट) संप्रदाय के प्रमुख..।
.
"आज से कुछ ही वर्षों के भीतर ओशो का संदेश विश्वभर में सुनाई देगा। वे भारत में जन्में सर्वाधिक मौलिक विचारक हैं, एक महान विद्वान, स्पष्ट चिंतन वाले और नये विचारों के जन्मदाता और साथ ही उन्हें मौखिक और लिखित शब्दों प्राकृत वरदान प्राप्त है। आने वाले दशकों तक हम उन जैसी प्रतिभा न देख पायेंगे... उन्हें चिंतको की श्रेणी में रखना श्रेयस्कर होगा और चिंतक के रूप में उनकी गणना दिग्गजों में होगी।"
खुशवंत सिंह, भूतपूर्व संपादक दि टाइम्स ऑफ इंडिया, लेखक और इतिहासकार
.
रहस्यदर्शीयों को हमसे परिचित करवाने की कला में ओशो का सानी कोई दूसरा नहीं हो सकता, जो स्वयं इन सबकी सराहनीय संगति में भी सबसे अनूठे हैं। अपने पूर्ववर्ती जाग्रत पुरुषों को फिर से जीवंत करते हुए, उन्हें समकालीन बनाते हुए वे अपने अनुभव से बोलते हैं।"
जाॅन लिली
.
"आज तक, पहले या बाद में मैंने कभी भी ऐसा व्यक्ति नहीं देखा होगा जिसके पास कला, विज्ञान, मनोविज्ञान व धार्मिकता के सामंजस्य की इतनी समरस व सृजनात्मक अंतर्दृष्टि हो। अभिनव मानव की उनकी अवधारणा के अभाव में निश्चित तौर पर हम मौलिक रूप में वंचित रह जाएंगे।"
डा. एक श्र्लेजर, पी. एच. डी, इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, स्विट्जरलैंड
.
" वे इस सदी के अत्यन्त अनूठे और प्रबुद्ध अध्यात्मिकतावादी पुरुष हैं। उनकी व्याख्या बौद्ध-धर्म के सत्य के सार-सूत्र हैं।
काज़ूयोशी कीनो, जापान में बौद्ध धर्म के आचार्य
.
"उनके अविश्वसनीय ध्वनि-मुद्रित प्रवचनों और पुस्तकों ने मुझे, और लाखों अन्य लोगों को, आत्म विकास के मार्गों पर प्रेरित किया है। वे एक विशाल घंटनाद की आवाज की तरह है : जागो, जागो, जागो!"
जेम्ज कोबर्न, अभिनेता
.
"ओशो के साथ शब्दों का प्रवाह अंतहीन हो जाता है-- निरंकुश चुनौतीपूर्ण। आनेवाले सौ वर्षों में ओशो--साहित्य की प्रतियों का प्रकाशन बाइबल से अधिक होने वाला है, और अब तक का उत्कृष्ट बहुविक्रीत साहित्य।"
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें