🌷🙏🇮🇳 *#daduji* 🇮🇳🙏🌷
🌷🙏 *卐 सत्यराम सा 卐* 🙏🌷
*साभार विद्युत संस्करण ~ Tapasvi @Ram Gopal Das*
*श्री रज्जबवाणी टीका ~ संतकवि कविरत्न स्वामी नारायणदास जी महाराज, पुष्कर, राजस्थान ॥*
.
*१२. ब्रह्म अग्नि का अंग ~५/७*
.
*मन मनसा१ तत२ पंच ले, पुनि रज्जब रग रोम ।*
*इह३ जगि४ जग में जगमगै५, ब्रह्म अग्नि मधि होम ॥५॥*
मोह निद्रा से जागकर३ मन-बुद्धि१ के विकार, पाँचों तत्त्व२ से उत्पन्न पंच विषयों का राग और रग-रोम अर्थात स्थूल शरीर का अध्यास इन सबको ब्रह्म-अग्नि में होम दे अर्थात ब्रह्म ज्ञान द्वारा नष्ट कर दे तभी इस४ जगत् में साधक का का ब्रह्म तेज चमकने५ लगता है ।
.
*विरह अग्नि की हद्द है, ब्रह्म अग्नि बेहद्द ।*
*रज्जब रोवे दिवस दश, ज्ञान अखंडित गद्द१ ॥६॥*
विरह अग्नि की तो सीमा है, उससे वियोगी दश दिन अर्थत कुछ काल ही रोता है, प्रियतम के प्राप्त होने पर विरहाग्नि शांत हो जाता है किन्तु ब्रह्म-ज्ञान रूप अग्नि बेहद्द है, ब्रह्म प्राप्ति हो जाने पर भी ब्रह्म रूप से अखंडित रहता है और नम्र हृदय में उसकी "अहंब्रह्मास्मि" रूप आवाज१ निरन्तर होती रहती है ।
.
*ब्रह्म अग्नि वडवा अनल१, तन तोयों२ को खाय ।*
*इश्क अग्नि काची कहैं, जो वपु वारि बुझाय ॥७॥*
जैसे वडवानल अग्नि१ समुद्र के जल२ समूह को खाता है, वैसे ही ब्रह्मज्ञान रूप अग्नि तनाध्यासादि को खा जाता है । जो प्रियतम के शरीर का संयोग होते ही बुझ जाता है वह विरह-प्रेम रूप अग्नि तो कच्चा ही कहलाता है ।
(क्रमशः)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें