🪷🙏 🇮🇳 *#daduji* 🇮🇳🙏🪷
🌷🙏 *卐 सत्यराम सा 卐* 🙏🌷
*बखनां~वाणी, संपादक : वैद्य भजनदास स्वामी*
*टीकाकार~ब्रजेन्द्र कुमार सिंहल*
*साभार विद्युत संस्करण~Tapasvi @Ram Gopal Das*
.
*दादू काया कटोरा दूध मन, प्रेम प्रीति सों पाइ ।*
*हरि साहिब इहि विधि अंचवै, वेगा वार न लाइ ॥*
================
राग काल्हेरौ ॥१५॥गुरुकृपा ॥
दयाल नैं चोघताँ म्हाँकी भूखड़ली भागी ।
अठसिधि नौनिधि नाखि पाछी, चरन कवल अनरागी ॥टेक॥
ब्रह्मा बिसन महेस सुर नर, तपता तीन्यूँ आगी ।
गुर दादू परसादि बषनौं, सबद सुनत त्यागी ॥१४७॥
.
दयालु परब्रह्म-परमात्मा का चोघताँ = साक्षात्कार कर लेने पर मेरी सांसारिक भोगविलासों को भोगने की भूख समाप्त हो गई । मिने आठ सिद्धि तथा नौ निधियों को त्याग दिया है तथा मैं पूर्णतः परमात्मा का प्रेमी बन गया हूँ । जिस माया के आगे ब्रह्मा, विष्णु, महेश, सुर,नर सभी हाथ जोड़कर खड़े रहते हैं उस माया का गुरु दादूजी की कृपा व उनका उपदेश सुनकर मैंने परित्याग कर दिया है और परमात्मा का साक्षात्कार कर लिया है ॥१४७॥
.jpg)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें