बुधवार, 3 जून 2026

*१५. विरक्त् का अंग ~२९/३२*

*🙏🇮🇳 #daduji 🇮🇳🙏*
*🌷卐 सत्यराम सा 卐🌷*
*साभार विद्युत संस्करण ~ Tapasvi @Ram Gopal Das*
*श्री रज्जबवाणी टीका ~ संतकवि कविरत्न स्वामी नारायणदास जी महाराज, पुष्कर, राजस्थान ॥*
.
*१५. विरक्त् का अंग ~२९/३२*
.
*नारी नैन न देखिये, श्रवण हुं सुनिये नाँहिं ।*
*बैयर वचन न बोलिये, रज्जब रस भंग माँहिं ॥२९॥*
कामुक दृष्टि से नारी को मत देखो । कामुक भावना रख कर नारी का चरित्र तथा वचन न सुनो, कामुक भावना से नारी शब्द मत बोलो वा कामुक भावना से नारी से मत बोलो कारण, कामुक भावना से देखने, सुनने और बोलने से हृदय का भजन-रस नष्ट हो जाता है अत: माता, बहिन, पुत्री को आत्म दृष्टि से ही देखो, सुनो और बोलो ।
.
*माता मेरी सकल ही, जो जन्म जग आय ।*
*जन रज्जब जननी सबै, कासौं विषय कमाय ॥३०॥*
जगत में जो भी नारी जन्मी है, वह मेरी माता है, जब सब ही माता है तब किसके विषय सुख प्राप्त किया जाय ?
.
*जा माता में हम भये, सो माता सब ठौर ।*
*रज्जब विरच्या यूं समझ, नहीं भजन कोई और ॥३१॥*
जिस माता से हम जन्मे हैं, वह माता सब स्थानों में है, यही समझ हम विरक्त हुये हैं । हमारे मन में माता रूप भावना से भिन्न अन्य का कोई भी चिन्तन नहीं होता ।
.
*सब ही माता सब बहिन, सब पुत्री कर जान ।*
*रज्जब के रमणी नहीं, समझा सद्गुरु ज्ञान ॥३२॥*
जो अपने से अवस्था में बड़ी हो उन सब को माता, समान अवस्था की हो उन सब को बहन और छोटी हो उन सब को पुत्री समझना चाहिये । सद्गुरु के ज्ञान से यही हमने समझा है, अत: हमारी दृष्टि से भोगने योग्य नारी कोई भी नहीं है ।
(क्रमशः)

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें