🌷🙏🇮🇳 *#daduji* 🇮🇳🙏🌷
🌷🙏🇮🇳 *卐 सत्यराम सा 卐* 🇮🇳🙏🌷
https://www.facebook.com/DADUVANI
*श्री सन्त-गुण-सागरामृत श्री दादूराम कथा अतिपावन गंगा* ~
स्वामी माधवदास जी कृत श्री दादूदयालु जी महाराज का प्राकट्य लीला चरित्र ~
संपादक-प्रकाशक : गुरुवर्य महन्त महामण्डलेश्वर संत स्वामी क्षमाराम जी ~
.
*(“एकविंशति तरंग” ३७/३८)*
.
*दोहा*
*श्री दादूजी की लीला महिमा अद्भुत -*
*दादू दीनदयालु की, लीला निज सुख चंद ।*
*जन माधव सुमिरत सदा, लहैं परम आनन्द ॥३७॥*
*दिपै नरायण धाम में, संत सुखी गुरु संग ।*
*गुरु महिमा लीला विमल, बरणी याहि तरंग ॥३८॥*
माधवदास जी कहते हैं कि दीनदयालु श्री दादूजी की लीलायें चन्द्र ज्योत्सना के समान सुखदायिनी है । जो जन श्रद्धा से स्मरण करते हैं उन्हें भी परम आनन्द देने वाली है । नारायणपुर के ब्रह्म धाम में संतजन श्री दादूजी के संग रहते हुये परम सुख का अनुभव करने लगे । इस तरह इस इक्कीसवीं तरंग में गुरु महिमा के साथ विमल लीलाओं का वर्णन किया गया है ॥३७ - ३८॥
इति माधवदास विरंचिते श्री संतगुणसागरामृत नारायणपुरे ब्रह्म धाम स्थापना ॥ इक्कीसवीं तरंग सम्पूर्ण ॥२१

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें