🌷🙏🇮🇳 *#daduji* 🇮🇳🙏🌷
🌷🙏🇮🇳 *卐 सत्यराम सा 卐* 🇮🇳🙏🌷
https://www.facebook.com/DADUVANI
*श्री सन्त-गुण-सागरामृत श्री दादूराम कथा अतिपावन गंगा* ~
स्वामी माधवदास जी कृत श्री दादूदयालु जी महाराज का प्राकट्य लीला चरित्र ~
संपादक-प्रकाशक : गुरुवर्य महन्त महामण्डलेश्वर संत स्वामी क्षमाराम जी ~
.
*(“चतुर्विंशति तरंग” ११/१२)*
.
*भोजन व्यवस्था ~*
दास गरीब महाबुद्धिसागर,
ईश्वर के ॠधि भोग लगाई ।
ॠद्धि रु सिद्धि हजूरि खड़ी ढिग,
आय गजानन वास कराई ।
सादर भाव रखे बहु व्यंजन,
पाँत भई सबके मन भाई ।
आदर मान कियो सबको मन,
पातल पाँतहि माँहिं फिराई ॥११॥
बुद्धि के सागर गरीबदास जी ने सर्वप्रथम निर्मित भोजन सामग्री का ईश्वर के प्रति भोग लगाया । उनकी प्रार्थना पर ॠद्धि सिद्धि के साथ श्री गणेश श्री भण्डार में विराजमान हो गये । पश्चात् आदर के साथ भोजन पंक्ति की प्रार्थना की गई । सभी साधु संत पंक्ति बनाकर बैठ गये । विशिष्ट साधु संन्तों को यथोचित सम्मान देते हुये आदरपूर्वक आसन दिये गये । तत्पश्चात् पातल का वितरण किया गया ॥११॥
.
*भंडार में अटूट रिद्धि ~*
पुर्सत संत भलीविध व्यंजन,
लेत अज्ञा सब भोजन पाई ।
छाब गही मनुहार करी अति,
संतन को भली भाँति जिमाई ।
ले गये संतबंधी गठियाभर,
आसन पर लइ जात मिठाई ।
टूटत नाहिं अटूट भई ॠधि,
खूटत नाहिं अखूट रहाई ॥१२॥
ईश्वर एवं गुरुदेव की जयघोष के साथ निर्मित विविध व्यंजन परोसे गये । प्रमुख संतों की आज्ञा लेकर नोबत घोष के साथ भोजन प्रारम्भ हुआ । रुचिपूर्वक साधु संत जीमने लगे । हाथों में सामग्री की छाब लेकर सेवक जन मनुहार करने लगे । सभी संतों को प्रीतिपूर्वक भोजन कराया गया । भोजन के पश्चात् प्रत्येक साधु को गांठ बाँधकर मिठाई दी गई, जिसे वे अपने - अपने आसनों पर ले गये । ईश्वर कृपा से सामग्री अटूट रही । खूब बाँटने पर भी अखूट ही रही ॥१२॥
(क्रमशः)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें