🌷🙏🇮🇳 *#daduji* 🇮🇳🙏🌷
🌷🙏🇮🇳 *श्री दादूदयालवे नमः ॥* 🇮🇳🙏🌷
https://www.facebook.com/DADUVANI
स्वामी सुन्दरदासजी महाराज कृत - श्रीसुन्दर ग्रंथावली
संपादक, संशोधक तथा अनुवादक ~ स्वामी द्वारिकादासशास्त्री
साभार ~ श्री दादूदयालु शोध संस्थान,
अध्यक्ष ~ गुरुवर्य महमंडलेश्वर संत श्री १०८ स्वामी क्षमारामजी महाराज
.
*= ज्ञानसमुद्र ग्रन्थ ~ चर्तुथ उल्लास =*
.
*शिष्य उवाच ~ चौपाई*
*हे प्रभु बहुत कृपा तुम कीन्हीं ।*
*ऐसी बुद्धि दया करि दीन्हीं ।*
*मोकौं योग सिद्धांत सुनायौ ।*
*जो पूछयौ सो उत्तर पायौ ॥१॥*
(शिष्य कहता है-) प्रभो ! आपने मुझ पर अत्यन्त कृपा की । आपने दया कर के मुझ को ऐसा अनुपम ज्ञान दे दिया । आपने मुझे विस्तार से योग सिद्धांतों का श्रवण करा दिया । जहाँ-जहाँ मुझे कोई शंका-सन्देह हुआ आपने उत्तर देकर उसका निवारण कर दिया ॥१॥
.
*अब प्रभु सांख्य सु मोहि सुनावहु ।*
*मेरे सब संदेह मिटावहु ।*
*यह गुरुदेव कृपा करि कहिये ।*
*तुम बिन अवर कहौ कत लहिये ॥२॥*
के स्वामिन् ! अब आप इसी तरह सांख्यशास्त्र का श्रवण करा दीजिये, उसके बारे में भी मेरे जो शंका-सन्देह हों, मिटा दीजिये । हे गुरुदेव ! कृपा कर के यह उपदेश भी मुझको कर ही दीजिये; क्योंकि आप के बिना मुझे कब किसी दूसरे के पास ऐसा सुनहरा मौका मिलेगा ॥२॥
(क्रमशः)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें