रविवार, 7 अप्रैल 2019

= विनती का अँग(३४ - २६) =

#daduji

॥ दादूराम सत्यराम ॥ 
*श्री दादू अनुभव वाणी* 
टीका ~ संतकवि कविरत्न स्वामी नारायणदास जी महाराज, पुष्कर, राजस्थान ॥ 
*विनती का अँग ३४* 
दया करै तब अँग लगावे, भक्ति अखँडित देवे । 
दादू दर्शन आप अकेला, दूजा हरि१ सब लेवे ॥२६॥ 
हरि१ जब दया करते हैं तब अपने से भिन्न सँपूर्ण मायिक विषय - वासनादि रूप द्वैत भक्त के हृदय से हटा१ देते हैं और अपनी अखँड भक्ति प्रदान करके उसकी चित्त - वृत्ति को अपने स्वरूप में ही लगा लेते हैं, फिर अपने अद्वैत स्वरूप का साक्षात्कार करा देते हैं ।
(क्रमशः)

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें