मंगलवार, 28 मई 2019

= सुन्दर पदावली(२२. राग सारंग - ७) =

#daduji

॥ श्री दादूदयालवे नमः ॥ 
स्वामी सुन्दरदासजी महाराज कृत - *सुन्दर पदावली* 
साभार ~ महंत बजरंगदास शास्त्री जी, 
पूर्व प्राचार्य ~ श्री दादू आचार्य संस्कृत महाविद्यालय(जयपुर) व राजकीय आचार्य संस्कृत महाविद्यालय(चिराणा, झुंझुनूं, राजस्थान) 
.
*बलिहारी हूं उन संत की ।* 
*जिनकै और झौर कछु नाहीं,*
*कहैं कथा भगवंत की ॥(टेक)* 
*शीतल हृदय सदा सुषदाई,*
*दया करैं सब जंत की ।* 
*देषि देषि वै मुदित हौत हैं,*
*लीला आप अनन्त की ॥१॥* 
*जिन तैं गोपि कहूं कछु नाहीं,*
*जानत आदि रु अन्त की ।* 
*सुन्दरदास कहै जन तेई,*
*राषत बात सिद्धन्त की ॥२॥* 
उन सन्तों का मैं कृतज्ञ हूँ, जिनके पास अपने जीवन का विकल्प रामभजन के अतिरिक्त अन्य कुछ नहीं है । वे निरन्तर प्रभु का ही गुणगान करते रहते हैं ॥टेक॥ 
वे शान्त हृदय, सर्वसुखदाता, सभी प्राणियों पर दया करने वाले है । वे प्राणी आप अन्तरहित की लीलाएँ देख देखकर प्रसन्न होते रहते हैं ॥१॥ 
हमारे पास आप से छिपाने के लिये(गोप्य) कुछ नहीं है । आप हमारी आदि से अन्त तक सब कर्मक्रियाएँ जानते हैं । *महात्मा सुन्दरदासजी* कहते हैं – हम तो उनको ही सिद्ध सन्त कहते हैं जो सदा सिद्धांत वचन(साषी) कहते रहते हैं ॥२॥
(क्रमशः)

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें