बुधवार, 9 अक्टूबर 2019

= ८२ =


🌷🙏🇮🇳 *#daduji* 🇮🇳🙏🌷
🌷🙏🇮🇳 *卐 सत्यराम सा 卐* 🇮🇳🙏🌷
https://www.facebook.com/DADUVANI
*दादू राम हृदय रस भेलि कर, को साधु शब्द सुनाइ ।*
*जानो कर दीपक दिया, भ्रम तिमिर सब जाइ ॥*
*(श्री दादूवाणी ~ शब्द का अंग)*
====================
साभार ~ Tapasvi Ram Gopal
.
*श्री दृष्टान्त सुधा सिन्धु* 
#################
एक महानुभाव एक सरल स्वभाव मनुष्य से झूठ बुलवाकर अपना स्वार्थ सिद्ध करना चाहते थे किन्तु सरल मनुष्य ने उनकी बात न मानी। इससे कुपित होकर सरल मनुष्य को कहला भेजा कि तुझे जूतों से पीटूँगा ।
यह सुनकर सरल मनुष्य ने कहा - मुझे तो एक भंगी का छोकरा भी जूतों से पीट सकता है आप पीटेंगे इसमे आपकी क्या विशेषता है । आप अपने क्रोध को पीटेंगे और दीनों की रक्षा करेंगे, तभी आपकी विशेषता रहेगी ।
यह सुनकर उनका दूषित विचार सहसा बदल गया ।
सरल वचन से बदलता, रिपु का भी व्यवहार ।
पीटन की सुन सरल बच, कहतहि हटा विचार ॥१६४॥
#### श्री दृष्टान्त सुधा सिन्धु ###
### श्री नारायणदासजी पुष्कर, अजमेर ###
### सत्यराम सा ###

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें