बुधवार, 2 अक्टूबर 2019

= ६९ =

🌷🙏🇮🇳 *#daduji* 🇮🇳🙏🌷
🌷🙏🇮🇳 *卐 सत्यराम सा 卐* 🇮🇳🙏🌷
*कदे न सूखै रूंखड़ा, जे अमृत सींच्या आप ।*
*दादू हरिया सो फलै, कछू न व्यापै ताप ॥*
*(श्री दादूवाणी ~ बेली का अंग)*
====================
साभार ~ Tapasvi Ram Gopal
.
*नाम स्यमरण का प्रभाव जड़ वस्तु पर भी पड़े -*
###########################
ईश्वर भजन प्रभाव अति, जड़ पर भी पड़ जाय ।
माला प्रयागदास की, पावक ही न जलाय ॥९५॥
संतवर दादूजी के शिष्य डिडवाने वाले प्रयागदासजी के शव के साथ उनकी माला भी चिता पर रख दी गई थी किन्तु उसे अग्नि ने नहीं जलाया । वह अब भी डीडवाने में उनके स्थान पर दर्शनार्थ रखी हुई है ।
इससे सूचित होता है कि जड़ पर भी नाम स्मरण का प्रभाव पड़ता है क्योंकि अन्य काष्ट के समान ही वह भी कष्ठ ही था पर उससे चिरकाल तक संत ने भजन किया था । इस कारण अग्नि ने उसे नहीं जलाया ।
#### श्री दृष्टान्त सुधा सिन्धु ###
### श्री नारायणदासजी पुष्कर, अजमेर ###
### सत्यराम सा ###

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें