🌷🙏🇮🇳 *#daduji* 🇮🇳🙏🌷
🌷🙏🇮🇳 *卐 सत्यराम सा 卐* 🇮🇳🙏🌷
https://www.facebook.com/DADUVANI
*हिरदै राम सँभाल ले, मन राखै विश्वास ।*
*दादू समर्थ सांइयां, सब की पूरै आस ॥*
*(श्री दादूवाणी ~ विश्वास का अंग)*
=====================
साभार ~ Tapasvi Ram Gopal
.
*श्री दृष्टान्त सुधा सिन्धु* *भाग २* *ईश्वर का भरोसा*
############################
.
सुधन्वा चम्पकपुर के राजा हँसध्वज के सब से छोटे पुत्र थे । वे भगवान के परम भक्त थे । राजा ने अर्जुन के यज्ञ के अश्व पकड़ा था, इसलिये अर्जुन से उसका युद्ध हुआ था ।
राजगुरु शंखलिखित की आज्ञा थी कि जो युद्ध में नियत समय पर नहीं जायेगा उसे गरम तेल में डाल दिया जायेगा । सुधन्वा को माता, बहन और पत्नी से मिलने में कुछ देरी हो गयी थी, इससे उन्हें गरम तेल के कड़ाह में डाल दिया था। किन्तु उनकों भरोसा था कि मैं कायरता के कारण युद्ध से पीछे नहीं रहा हूँ इसलिये भगवान मेरी रक्षा करेंगे, उनका कुछ भी न बिगड़ा ।
शंखलिखित ने सोचा, तेल गर्म नहीं होगा । परीक्षा के लिये एक नारियल डाला । वह गर्म तेल में पड़ते ही दो टुकड़े होकर उछला और दोनों ऋषियों के शिरों में लगा । इससे सूचित होता है कि ईश्वर के भरोसे वाले को दुख नहीं होता।
ईश भरोसा किये से, खेद होत कुछ नांहि ।
गिर सुधन्वा देखते, तप्त तेल के माँहि ॥२६४॥
#### श्री दृष्टान्त सुधा सिन्धु ####
### श्री नारायणदासजी पुष्कर, अजमेर ###
### सत्यराम सा ###

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें