रविवार, 1 दिसंबर 2019

= १७७ =

🌷🙏🇮🇳 *#daduji* 🇮🇳🙏🌷
🌷🙏🇮🇳 *卐 सत्यराम सा 卐* 🇮🇳🙏🌷
https://www.facebook.com/DADUVANI
*दादू कर्त्ता करै तो निमष में, जल मांही थल थाप ।*
*थल मांही जलहर करै, ऐसा समर्थ आप ॥*
*(श्री दादूवाणी ~ समर्थता का अंग)*
=====================
साभार ~ महन्त रामगोपालदास तपस्वी तपस्वी ​ 
.
*श्री दृष्टान्त सुधा सिन्धु* *भाग २* *ईश्वर* 
############################ 
महर्षि मार्कण्डेय इच्छा भगवत् -माया देखने को हुई । साय:काल संध्या करते समय सहसा प्रलय दृश्य उपस्थित हुआ । महासागर में तैरते हुए मार्कण्डयजी को वट-वृक्ष के पत्ते पर स्थित बालमुकन्द भगवान ने नासिका द्वारा अपने उदर में पहुँचा दिया । 
उदर में सम्पूर्ण मायिक ब्रह्माण्ड दिखा करके फिर बाहर निकाल दिया । पीछे सहसा सब दृश्य लय हो गया । मुनि ने पूर्ववत् ही साय:काल के समय संध्या करते हुए नदी-तट पर देखा, उनहें ऐसे ज्ञात हुआ जैसे स्वप्न हो ।
दिखला माया बचा लें, निज जन को भगवान ।
मुनि मार्कण्डेय पर करी, ऐसी कृपा महान ॥५८॥
#### श्री दृष्टान्त सुधा सिन्धु ####
### श्री नारायणदासजी पुष्कर, अजमेर ###
### सत्यराम सा ###

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें