🌷🙏🇮🇳 *#daduji* 🇮🇳🙏🌷
🌷🙏🇮🇳 *卐 सत्यराम सा 卐* 🇮🇳🙏🌷
*दादू सांई सबन को, सेवक ह्वै सुख देइ ।*
*अया मूढ मति जीव की, तो भी नाम न लेइ ॥*
*(श्री दादूवाणी ~ विश्वास का अंग)*
====================
साभार ~ महन्त रामगोपालदास तपस्वी तपस्वी
.
*श्री दृष्टान्त सुधा सिन्धु* *सख्य भक्ति*
###################
भगवान् रामचन्द्रजी ने अपने सखा सुग्रीव का दु:ख अपने दु:ख से पहले हरा था । बाली को मार कर के सुग्रीव को उनकी पत्नि तथा राज्य भी दिलाया था । इससे सूचित होता है कि हरि सखा भक्त का कार्य अपने कार्य से प्रथम करते हैं ।
सखा भक्त के कार्य को, करत प्रथम भगवान ।
क्लेश हरा सुग्रीव का, हत बाली बलवान ॥१८४॥
#### श्री दृष्टान्त सुधा सिन्धु ####
### श्री नारायणदासजी पुष्कर, अजमेर ###
^^^^^^^//सत्य राम सा//^^^^^^^

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें