रविवार, 24 मई 2020

= ११९ =

🌷🙏🇮🇳 *#daduji* 🇮🇳🙏🌷
🌷🙏🇮🇳 *卐 सत्यराम सा 卐* 🇮🇳🙏🌷
https://www.facebook.com/DADUVANI
*हिरदै राम रहै जा जन के, ताको ऊरा कौण कहै ।*
*अठ सिधि, नौ निधि ताके आगे, सनमुख सदा रहै ॥*
*(श्री दादूवाणी ~ निष्काम पतिव्रता का अंग)*
====================
साभार ~ महन्त रामगोपालदास तपस्वी तपस्वी
.
*श्री दृष्टान्त सुधा सिन्धु*, *योग निरूपण*
###################
भरतजी जब अयोध्या से सह सैन्य मंत्री मंडल, गुरु और अंत:पुर के सहित रामजी से मिलने गये थे तब भरद्वाज मुनि ने उनका अतिथ्य किया था । मुनि के पास इतने बड़े समुदाय का आतिथ्य करने का प्राकृत साधन तो था ही नहीं किन्तु उन्होंने अपनी योग शक्ति के बल पर ही उनका आतिथ्य करना निश्चय करके उन्हें निमंत्रण दिया था । फिर उन्होंने योग शक्ति से ही सब प्रकार का प्रबंध कर दिया था । प्रत्येक व्यक्ति की इच्छा के अनुसार पदार्थ वहाँ प्रगट हो गये थे ।
योग शक्ति से ऋद्धि अरु, सर्व सिद्धि आ जाय ।
भरद्वाज ने भरत का, स्वागत किया अधाय ॥२०॥
#### श्री दृष्टान्त सुधा सिन्धु ####
### श्री नारायणदासजी पुष्कर, अजमेर ###
^^^^^^^//सत्य राम सा//^^^^^^

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें