मंगलवार, 2 जून 2020

= १३७ =

🌷🙏🇮🇳 *#daduji* 🇮🇳🙏🌷
🌷🙏🇮🇳 *卐 सत्यराम सा 卐* 🇮🇳🙏🌷
https://www.facebook.com/DADUVANI
*दादू पिंजर पिंड शरीर का, सुवटा सहज समाइ ।*
*रमता सेती रमि रहै, विमल विमल जस गाइ ॥*
*(श्री दादूवाणी ~ स्मरण का अंग)*
====================
साभार ~ महन्त रामगोपालदास तपस्वी तपस्वी
.
*श्री दृष्टान्त सुधा सिन्धु*, *श्रवण भक्ति*
###################
अमरनाथ धाम में जब पार्वतीजी को भगवान श्री शंकरजी अमरकथा सुनाने लगे थे तब पार्वतीजी को तो नींद आ गई और वहां एक तोते का अंडा मरा पड़ा था वह जीवित होकर ज्ञान को प्राप्त हो गया था । जब शंकरजी को ज्ञात हुआ कि पार्वती सो गई और यह कथा इस पक्षी ने सुनी है, तब उन्होंने उसका पीछा किया । वह व्यासजी के आश्रम पर आया और व्यासजी के मुख में धुस गया। यह देख महादेवजी लौट गये । फिर वही व्यास पुत्र होकर परम ज्ञानी शुकदेव मुनि के नाम से प्रसिद्ध हुआ । इससे ज्ञात होता है कि श्रवण से मरा हुआ भी जीवित होकर परम ज्ञानी हो जाता है ।
मरा हुआ भी श्रवण से, जीवित हो अरु ज्ञानि ।
अमरकथा सुन अंड भी, भया परम वाज्ञानि ॥३०॥
#### श्री दृष्टान्त सुधा सिन्धु ####
### श्री नारायणदासजी पुष्कर, अजमेर ###
^^^^^^^//सत्य राम सा//^^^^^^

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें