🌷🙏🇮🇳 *#daduji* 🇮🇳🙏🌷
🌷🙏🇮🇳 *卐 सत्यराम सा 卐* 🇮🇳🙏🌷
https://www.facebook.com/DADUVANI
*दादू मनसा वाचा कर्मना, हिरदै हरि का भाव ।*
*अलख पुरुष आगे खड़ा, ताके त्रिभुवन राव ॥*
*(श्री दादूवाणी ~ निष्काम पतिव्रता का अंग)*
====================
साभार ~ महन्त रामगोपालदास तपस्वी तपस्वी
.
*श्री दृष्टान्त सुधा सिन्धु*, *भक्त*
###################
दो दादूपंथी नागा साधु अलवर राज्य की पर्वत माला से दादूजी के शिष्य बड़े सुन्दरदासजी के धाम के दर्शन करने जा रहे थे । उनके सामने एक सिंह मार्ग रोक कर खड़ा हो गया । भयभीत होकर दोनों ने घाटड़े के दादूपंथी भक्त संत देवादासजी का स्मरण किया । बस, तत्काल ही सिंह जैसे कान पकड़ कर हटाया गया हो, वैसे ही हट गया । इससे सूचित होता है कि भक्त दूर देश से भी रक्षा करते हैं ।
दूर देश से भी भले, रक्षा भक्त करन्त ।
देवादास के नाम से, हटता सिंह तुरंत ॥३९१॥
#### श्री दृष्टान्त सुधा सिन्धु ####
### श्री नारायणदासजी पुष्कर, अजमेर ###
^^^^^^^//सत्य राम सा//^^^^^^

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें