🌷🙏🇮🇳 *#daduji* 🇮🇳🙏🌷
🌷🙏 *卐 सत्यराम सा 卐* 🙏🌷
*#पं०श्रीजगजीवनदासजीकीअनभैवाणी*
https://www.facebook.com/DADUVANI
*श्रद्धेय श्री महन्त रामगोपालदास तपस्वी तपस्वी बाबाजी के आशीर्वाद से*
*वाणी-अर्थ सौजन्य ~ Premsakhi Goswami*
.
*५. परचा कौ अंग ~ ३२५/२८*
.
कहि जगजीवन रांमजी, तेज पुंज हरि सेज ।
अंगि मांहि सब अंग दिखावै, जीव सीव८ करि तेज ॥३२५॥
{८. सीव-शिव (=मंगलमय)}
संतजगजीवन जी कहते हैं कि तेज पुंज ही तेजोमय प्रभु का आसन है, वे अपने भीतर ही सब दिखाते हैं और जीव का मंगल या शिव प्रतीक सुन्दर होता है ।
.
तेज तेज मिलि हरि हरि, तेज तेज मिलि वोढ़ि९ ।
कहि जगजिवन तेज सुख, तेज तेज के गोढ़ि१० ॥३२६॥
(९. वोढ़ि-ओढ़ना) {१०. गोढ़ि-आलम्बन(=सहारा)}
संतजगजीवन जी कहते हैं कि तेज युक्त प्रभु भी तेज स्वरूप हैं । और उनका आवरण या वस्त्र भी तेज है । कहते हैं इस प्रकार तेज का सुखालम्ब भी तेज है ।
.
पूत पिता की गोद मंहि, लाड करै बिन लाछि१ ।
कहि जगजीवन मेर मथि, तत्त गहै तजि छाछि२ ॥३२७॥
(१. लाछि-प्राप्ति की इच्छा) {२. छाछि-निस्सार वस्तु(=घी निकाला हुआ मट्ठा)}
संतजगजीवन जी कहते हैं कि पिता की गोद में पुत्र बिना किसी शर्त के स्नेह निमग्न होता है । यह उसी प्रकार है जैसै दही मथ कर मक्खन ग्रहण कर छाछ छोड़ दी जाय ।
.
ब्रह्म तेज मंहि ब्रह्म है, सबद तेज मंहि साखि ।
कहि जगजीवन ग्यांन मंहि, रहि विग्यांन रस राखि ॥३२८॥
संतजगजीवन जी कहते हैं कि ब्रह्म तेज में ब्रह्म है । शब्द के प्रभाव से साखी निर्माण और ज्ञान में विज्ञान अर्थात तथ्य रहते हैं ।
(क्रमशः)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें