🌷🙏🇮🇳 *#daduji* 🇮🇳🙏🌷
🙏🇮🇳 *卐सत्यराम सा卐* 🇮🇳🙏
🌷🙏🇮🇳 *#भक्तमाल* 🇮🇳🙏🌷
https://www.facebook.com/DADUVANI
*नमो नमो हरि ! नमो नमो ।*
*ताहि गुसाँई नमो नमो,*
*अकल निरंजन नमो नमो ।*
*सकल वियापी जिहिं जग कीन्हा,*
*नारायण निज नमो नमो ॥*
*(#श्रीदादूवाणी ~ पद्यांश. २९६)*
================
*सौजन्य ~ #भक्तमाल*, *रचनाकार ~ स्वामी राघवदास जी,*
*टीका ~ संतकवि कविरत्न स्वामी नारायणदास जी महाराज, पुष्कर, राजस्थान*
*साभार ~ श्री दादू दयालु महासभा*, *साभार विद्युत संस्करण ~ रमा लाठ*
*मार्गदर्शक ~ @Mahamandleshwar Purushotam Swami*
.
*अथ मूल मंगलाचरण*
*दादू नमो नमो निरंजनं, नमस्कार गुरु देवतः ।*
*वन्दनं सर्व साधवा, प्रणामं पारंगतः ॥*
प्रथम मेरी संप्रदाय के आद्याचार्य परमगुरु श्री दादूजी महाराज तथा निरंजन परब्रह्म को बारंबार नमस्कार करके दिव्यरूप मेरे गुरुदेव को प्रणाम करता हूँ तथा भूत, वर्तमान और भविष्य में होने वाले सभी संतों को वन्दना करता हूं । ऐसे प्रणाम करने से मैं अनायास ही भक्तमाल की रचना रूप कार्य के पार चला जाऊँगा । अर्थात् निर्विघ्न समाप्त कर सकूंगा ऐसा मेरा दृढ़ विश्वास है ।
कवित्त-
*नमो नमो गुरुदेव, नमो कर्ता अविनाशी ।*
*अनन्त कोटि हरि भक्त, नमो दशनाम संन्यासी ॥*
*नमो जैन जोगेश, नमो जंगम सुखराशी ।*
*नमो बोध दरवेश१, नाथ नव सिद्ध चुरासी२ ॥*
*नमो पीर पैगम्बर हिं, ब्रह्मा विष्णु महेश ।*
*धरनि गगन पाणी पवन, चन्द सूर आदेश३ ॥*
*नर नारी सुर असुर अरु, चौरासी लख जीव को ।*
*जन४ राघव सब को नमो, जे सुमरे नित पीव को ॥१॥*
गुरुदेव को बारंबार नमस्कार, सृष्टि कर्ता अविनाशी परमेश्वर को नमस्कार, अनन्त कोटि हरि भक्तों को तथा दशनामी संन्यासियों को नमस्कार, जैन संतों को तथा योगेश्वरों को नमस्कार, सुख की राशि रूप जंगमों को नमस्कार, बोद्धमत के संतों१ और नवनाथों को और चौरासी२ सिद्धों को नमस्कार, पीर(सिद्ध संत) पैगम्बर(ईश्वर दूत या संदेश वाहक) ब्रह्मा, विष्णु और महादेव को नमस्कार, आकाश, वायु, अग्नि, जल, पृथ्वी के अभिमानी देव, चन्द्र और सूर्य को नमस्कार३, नरगण, नारीगण, सुरगण, असुरगण और चौरासी लाख जीवों को तथा जो भी प्रति दिन प्रेम से प्रभु का स्मरण करते हैं उन सब को मैं राघवदास४ भक्तमाल की निर्विघ्न समाप्ति के लिये तथा शिष्टाचार का निर्वाह करने के लिये नमस्कार करता हूँ । उक्त सभी मुझ पर दया करके इस कार्य में सहायक होंगे, ऐसी आशा करता हूँ ।
(क्रमशः)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें