🌷🙏🇮🇳 *#daduji* 🇮🇳🙏🌷
🌷🙏 *卐 सत्यराम सा 卐* 🙏🌷
🦚 *#श्रीसंतगुणसागरामृत०२* 🦚
https://www.facebook.com/DADUVANI
स्वामी माधवदास जी कृत श्री दादूदयालु जी महाराज का प्राकट्य लीला चरित्र ~
संपादक-प्रकाशक : गुरुवर्य महन्त महामण्डलेश्वर संत स्वामी क्षमाराम जी ~
.
*(“चतुर्थोल्लास” ४/६)*
.
*ताहि साहिब का कीजै ध्यान,*
*कर्म विवरजत गहिये ज्ञान ।*
*मिथ्या त्याग कर गहि ये साच,*
*लेहु खरा सब तजिये काच ॥४॥*
उस निर्गुण निरंजन ब्रह्म स्वरूप साहिब का ही ध्यान करना एवं कर्म फल से रहित कर्म कर ज्ञान को ग्रहण कीजिये । झूठे सांसारिक पदार्थो का त्याग करके सत्य स्वरुप ब्रह्म को ग्रहण करो । खरा व सच्चा सौदा भक्ति ज्ञान रूप ग्रहण करो और देवी देवताओं की पूजारूप मिथ्या कांच को छोडो ॥४॥
.
*हृदय में तुम करो विचारु,*
*ज्ञान, ध्यान, निर्णय निरधारु ।*
*मिथ्या कोंण काच का भेव,*
*खरा साच कहो गुरुदेव ॥५॥*
हे राजन् हृदय में विचार करके केवल निर्गुण निरंजन ब्रह्म का ही ज्ञान ध्यान करना है यह निर्णय पक्का कर लो । राजा ने कहा मिथ्या कौन है और काच क्या है इसका रहस्य समझावे एवं खरा क्या है और साच क्या है गुरुदेव यह भी समझावे ॥५॥
.
*ब्रह्म साच माया है मिथ्या,*
*शब्द खरा, प्यंड काच सु कथ्या ।*
*शब्द विचारे, करणी कीजे,*
*जुरा काल प्यंड का छीजे ॥६॥*
हे राजन निर्गुण निरंजन ब्रह्म सच्चा व खरा है और यह पिंड रुप शारीरादिक पदार्थ दिखाई देते हैं वे मिथ्या है । शब्द विचार कर कार्य करना सुखदाई है और पिंड रूप शरीर में ही बुढ़ापा मृत्यु आदि का प्रभाव है । ब्रह्म तो एक रस व नित्य है ॥६॥
(क्रमशः)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें