🌷🙏🇮🇳 *#daduji* 🇮🇳🙏🌷
🌷🙏 *卐 सत्यराम सा 卐* 🙏🌷
🌷 *#०दृष्टान्त०सुधा०सिन्धु* 🌷
*सूधा मारग साच का, साचा हो सो जाइ ।*
*झूठा कोई ना चलै, दादू दिया दिखाइ ॥*
*(#श्रीदादूवाणी ~ साँच का अंग)*
=================
साभार ~ ### स्वामी श्री नारायणदासजी महाराज, पुष्कर, अजमेर ###
साभार विद्युत् संस्करण ~ महन्त रामगोपालदास तपस्वी तपस्वी
.
*#०दृष्टान्त०सुधा०सिन्धु*, *मिथ्या भाषण*
########################
द्रोणाचार्य के बध के लिये, महाराज युधिष्ठिर ने अश्वाथामा हाथी का व्याज(बहाना) बना कर कहा था कि - "मारा गया नर वा हाथी ।" इतनी -सी झूठ बोलने पर भी उन्हे नरक देखना पङा था । इसलिये मिथ्या कभी भी नहीं बोलना चाहिये ।
मिथ्या बोले व्याज से, नरक देखना होय ।
भूप युधिष्ठर की कथा, जानत है सब कोय ॥९२॥

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें